Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी: युवा बल्लेबाज आर्यन जुयाल ने साझा की धोनी के साथ पहली मुलाकात

Ad

हल्द्वानी: बीते हफ्ते 15 अगस्त को भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। पूरे देश के लिए यह एक भावुक पल था क्योकि धोनी की कप्तानी में भारत ने स्वर्णिम सफर तय किया। टी-20 विश्वकप, 50 ओवर विश्वकप और चैंपियन ट्रॉफी की ट्रॉफी को चूमने वाले धोनी दुनिया के इकलौते कप्तान हैं। इंटरनेशनल क्रिकेट से धोनी ने भले ही संन्यास ले लिया हो लेकिन वो आईपीएल में दिखाई देंगे। आईपीएल-13 की शुरुआत 19 सितंबर से हो रही है और करोड़ो फैंस धोनी को एक बार फिर क्रिकेट के मैदान पर देखने का इंतजार कर रहे हैं। हल्द्वानी के रहने वाले और उत्तर प्रदेश के लिए रणजी ट्रॉफी खेलने वाले आर्यन जुयाल ने धोनी के साथ अपनी मुलाकात के बारे में बताया।

ADVERTISEMENTS Ad

युवा बल्लेबाज आर्यन जुयाल ने कहा कि धोनी को हम बचपन से देख रहे थे। मैं अपने आप खुशकिस्मत मानता हूं कि छोटी उम्र मे उनसे मुलाकात की। नेशनल क्रिकेट एकेडमी बेंगलूरू में अंडर-16 कैंप के दौरान धोनी से मुलाकात हुई थी। जब पहली बार उन्हें देखा था तो यकीन नहीं हुआ। उनके साथ सभी युवा खिलाड़ियों का एक सेशन हुआ था। हम उनसे बात करने में थोड़ा नर्वस फील कर रहे थे लेकिन उन्होंने कहा कि मैं तुम लोगों के लिए ही आया है और जो मन में सवाल हो मुझसे पूछ सकते हैं। दवाब पर किए सवाल के बारे में उन्होंने कहा कि यह हर कोई फील करता हैं। अगर मैं नहीं बोलूंगा तो यह झूठ होगा और अनुभव के साथ आप इससे डील करना सीख जाते हैं। धोनी ने युवा खिलाड़ियों को बताया कि वह मैदान पर जाते वक्त लंबी सांसे लेते हैं और जब तक पहली बॉल बल्ले पर नहीं लगती है जब तक वह असहज रहते हैं।

आर्यन जुयाल ने कहा कि महेंद्र सिंह धोनी हजारों युवा खिलाड़ियों के आदर्श हैं। बता दें कि आर्यन जुयाल भारतीय जूनियर टीम के सदस्य हैं। 16 साल की आयु में वह भारतीय अंडर-19 टीम के सदस्य रहे थे और इस टीम ने साल 2018 में न्यूजीलैंड में आयोजित हुए विश्वकप को अपने नाम किया था। उसके बाद आर्यन को श्रीलंका दौरे के लिए वनडे टीम का कप्तान भी नियुक्त किया गया था। लगातार शानदार प्रदर्शन के दम पर आर्यन भारतीय अंडर-23 टीम में भी चुने गए। पिछले साल उन्होंने रणजी में उत्तर प्रदेश के लिए डेब्यू किया और कर्नाटक के खिलाफ दूसरे ही मैच में शतक ठोक अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। पूरे सीजन में उन्होंने तीन फिफ्टी और एक शतक जड़ा था।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top