
India U19 : Aryaveer Sehwag : U19 Asia Cup 2026 : अंडर-19 एशिया कप 2026 में भारतीय टीम ने संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के सामने जीत के लिए 310 रनों का लक्ष्य रखा है। मंगलवार को खेले जा रहे मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 309 रन बनाए। टीम के लिए सबसे बड़ी पारी पूर्व भारतीय विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग ने खेली। उन्होंने शानदार शतक लगाते हुए 160 रन बनाए।

यूएई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। कप्तान लक्ष्य रायचंदानी 17 रन बनाकर आउट हो गए। हालांकि दूसरे छोर पर आर्यवीर सहवाग ने पारी को संभाला और लगातार रन बनाते रहे।
आर्यवीर सहवाग ने अपनी शानदार बल्लेबाजी से यूएई के गेंदबाजों को काफी परेशान किया। उन्होंने 168 गेंदों का सामना करते हुए 17 चौकों और 7 छक्कों की मदद से 160 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 131 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। उनकी पारी ने भारतीय टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।
आर्यवीर ने पिछले मुकाबले में भी 70 रनों की तेज पारी खेली थी। इस मैच में उन्होंने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।ह
आर्यवीर को दूसरे छोर से वीके विनीथ का अच्छा साथ मिला। विनीथ ने 69 गेंदों में 67 रन बनाए। उनकी पारी में आठ चौके और दो छक्के शामिल रहे। दोनों बल्लेबाजों के बीच हुई अच्छी साझेदारी ने भारत को बड़े स्कोर की ओर पहुंचाया।
भारत की पारी के अंतिम चरण में विकेट गिरते रहे, लेकिन टीम 50 ओवर में 309 रन बनाने में सफल रही। अब यूएई को जीत के लिए 310 रन बनाने होंगे।
भारत की प्लेइंग इलेवन
लक्ष्य राजेश रायचंदानी (कप्तान), आर्यवीर सहवाग, वीके विनीथ, यशबर्धन चौहान, अर्जुन राजपूत, अन्वय द्रविड़ (विकेटकीपर), मनाल चौहान, आर्यन सवसानी, काव्या पटेल, मोहित उल्वा और इशान सूद।
यूएई की प्लेइंग इलेवन
मुहम्मद साद (विकेटकीपर), अयान मिस्बाह (कप्तान), अहमद खुदादाद, यायिन राय, मोहम्मद नफीस, हदायतुल्लाह खान, बिलाल खान, नसीम खान, नूरुल्लाह अयोबी, ज़ैनुल्लाह रहमानी और उदिश सूरी।





