Uttarakhand News

गंगोत्री धाम के कपाट बंद, अब छह महीने तक इस गांव में होंगे मां गंगा के दर्शन

Ad

Gangotri Dham | Gangotri Temple | Uttarakhand Tourism : विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री धाम के कपाट मंगलवार को अन्नकूट और गोवर्धन पर्व के पावन अवसर पर शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। अभिजीत मुहूर्त में दोपहर 12:05 बजे वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक परंपराओं के बीच मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए बंद हुए। इसके साथ ही इस वर्ष की चारधाम यात्रा में गंगोत्री धाम की नियमित पूजा-दर्शन की प्रक्रिया भी पूरी हो गई।

ADVERTISEMENTS Ad

कपाट बंद होने के बाद मां गंगा की उत्सव डोली पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ उनके शीतकालीन प्रवास स्थल मुखबा (मुखीमठ) के लिए रवाना हुई। इस दौरान देव डोलियों की मौजूदगी, ढोल-दमाऊ की गूंज, लोक संस्कृति की झलक और सेना के बैंड की मधुर धुनों ने माहौल को भक्तिमय बना दिया।

मां गंगा की उत्सव डोली पहले दिन करीब 19 किलोमीटर की पैदल यात्रा करेगी। रास्ते में भैरव मंदिर होते हुए डोली मार्कण्डेय पुरी स्थित देवी मंदिर पहुंचेगीग…जहां रात में विश्राम होगा। इसके बाद 11 नवंबर को डोली मुखबा के लिए रवाना होगी। मुखबा में ही शीतकाल के दौरान मां गंगा की पूजा-अर्चना की जाएगी।

गंगोत्री धाम में मंगलवार सुबह से ही कपाट बंद करने की धार्मिक तैयारियां शुरू हो गई थीं। मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना और अनुष्ठान किए गए। तय मुहूर्त में वैदिक मंत्रों के साथ विधि-विधान पूरा कर मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए।

अब अगले छह महीने तक श्रद्धालु मुखबा स्थित मां गंगा के शीतकालीन प्रवास स्थल पर दर्शन और पूजा-अर्चना कर सकेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top