Uttarakhand News

Youtube को बनाया गुरु, पौड़ी गढ़वाल के आशुतोष ने JEE MAINS में हासिल किए 99.37% अंक

JEE-Mains Result: Ashutosh Mishra Pauri Garhwal: Srinagar Success Story:

शिक्षा क्षेत्र में उत्तराखंड की उन्नति सभी प्रदेशवासियों के लिए गर्व का विषय है। उत्तराखंड के कई युवाओं ने शिक्षा क्षेत्र में कई नए आयाम स्थापित किए हैं। यह आयाम उन युवाओं की उपलब्धि को परिभाषित करने के साथ-साथ प्रदेश के अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा भी बने हैं। पर्वतीय क्षेत्रों में सीमित संसाधनों के साथ या विषम पारिवारिक स्थिति में भी प्रदेशभर से सफलताओं की कहानी आए दिन सुनने को मिलती है। ऐसे ही एक होनहार युवा आशुतोष मिश्रा की अभूतपूर्व उपलब्धि के बारे में हम आपको बताएंगे जिन्होंने बिना कोचिंग JEE मेंस परीक्षा में 99.37 परसेंटाइल अंक हासिल किए हैं।

उत्तराखंड के जिला पौड़ी गढ़वाल, श्रीनगर क्षेत्र के गणेश बाजार निवासी आशुतोष मिश्रा की इस उपलब्धि से उनका परिवार बहुत खुश है। आशुतोष ने 2023 में गुरु राम राय पब्लिक स्कूल से इंटरमीडिएट की पढ़ाई 87% अंकों के साथ पूरी की थी। उनके माता-पिता बताते हैं कि आशुतोष बचपन से ही एक शिष्ट छात्र रहे हैं। आशुतोष को JEE परीक्षा में फिजिक्स में 100, मेथ्स में 98.60, कैमेस्ट्री में 98.42 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए हैं। आशुतोष के पिता राजेश मिश्रा और माता पूनम मिश्रा ने भी अपना आशीर्वाद सफल भविष्य की कामना के साथ इस अवसर पर आशुतोष को दिया है।

बता दें कि आशुतोष की माता पूनम मिश्रा पाबौ इंटर कॉलेज में कला विषय की सहायक अध्यापिका है। पत्रकारों से हुई ख़ास वार्ता में वह बताती हैं कि आशुतोष का सपना सिविल सेवा परीक्षा उत्तीर्ण करने का भी है। शिक्षित माता-पिता के मार्गदर्शन से आशुतोष को बचपन से ही काफी सहायता प्राप्त हुई। इतना ही नहीं पढ़ाई और अनुशासन की महत्ता समझने के बाद उन्हें स्वयं कोचिंग करने की रुचि नहीं रही। फिर भी आशुतोष ने अपनी उपलब्धि का सारा श्रेय माता-पिता और अपने गुरुजनों को दिया है। इस खबर के सामने आने के बाद सभी क्षेत्रवासियों और दोस्तों ने भी आशुतोष और उनके परिवार को शुभकामनाएं दी हैं।

To Top