Uttarakhand News

नैनीताल में तैनात ASI भगवत सिंह खोलिया ने ऑल इंडिया प्रतियोगिता में जीता पदक

Ad

हल्द्वानी: हरियाणा के मधुबन में 02 से 08 अक्टूबर तक राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित 72वीं ऑल इंडिया पुलिस रेसलिंग क्लस्टर प्रतियोगिता में उत्तराखण्ड पुलिस की ओर से नैनीताल पुलिस में तैनात अपर उपनिरीक्षक भगवत सिंह खोलिया ने 105 किलो बॉडी वेट कैटेगरी पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में 690 किलोग्राम वजन उठाकर सिल्वर मैडल हासिल किया। उन्होंने जनपद एवं प्रदेश पुलिस का सम्मान बढ़ाया है।

ADVERTISEMENTS Ad

मंगलवार को एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा(आई.पी.एस.) द्वारा अपर उपनिरीक्षक को भगवत सिंह खोलिया को मेडल पहनाकर हार्दिक बधाई दी और आगामी प्रतियोगिताओं में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं दी। उन्होंने बताया कि पुलिस जवानों को खेलों में आगे आना चाहिए और अपनी प्रतिभा को दिखाना चाहिए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल ने जनपद के सभी युवाओं से आवाहन किया है कि वह फिट इण्डिया मूवमेन्ट में बढ़-चढकर भाग लें तथा नशे से दूर रहते हुए अलग-अलग खेलों व प्रतिस्पर्धाओं में प्रतिभाग कर अपने परिजनों एवं प्रदेश का नाम रोशन करें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top