Sports News

पाकिस्तान की अकड़ से मैच में देरी, टॉस भी हारा

Ad

Asian Cup 2025: PAK vs UAE: एशिया कप 2025 के 10वें मुकाबले में पाकिस्तान का सामना आज संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से होगा। यह मैच दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में रात 9 बजे से शुरू होगा। मैच से पहले खबरें आई थीं कि पाकिस्तानी टीम निर्धारित समय तक अपने होटल से बाहर नहीं निकली थी, जिससे कयास लगाए जाने लगे थे कि टीम मैच का बहिष्कार कर सकती है।

ADVERTISEMENTS Ad

हालांकि, अब पुष्टि हो गई है कि पाकिस्तान टीम इस मुकाबले में भाग लेगी। टीम को स्टेडियम पहुंचने का निर्देश मोहसिन नकवी ने जारी किया, जिसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा की। वहीं यूएई की टीम ने टॉस जीत कर बोलिंग करने का फैसला लिया है ।

इससे पहले एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि भारतीय खिलाड़ियों द्वारा हाथ न मिलाने की घटना के कारण पाकिस्तान टीम नाराज़ थी और उन्होंने आईसीसी को पत्र लिखकर मैच रेफरी एंडी पायक्रॉफ्ट को हटाने की मांग की थी। आईसीसी ने यह मांग खारिज कर दी, और अब पायक्रॉफ्ट ही यूएई के खिलाफ मैच का रेफरी बनाए गए हैं।

खास बात यह है कि अगर पाकिस्तान टीम आज मैच नहीं खेलती, तो यूएई सीधे सुपर-4 में प्रवेश कर जाती । पाकिस्तान को अपने पिछले मुकाबले में भारत के हाथों हार का सामना करना पड़ा था, जबकि यूएई ने अपने पिछले मैच में ओमान को हराया था। ऐसे में आज का मैच किसी नॉकआउट मुकाबले से कम नहीं है। जीतने वाली टीम सुपर-4 में प्रवेश करेगी, वहीं हारने वाली टीम का अभियान समाप्त हो जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top