Nainital-Haldwani News

नैनीताल की आस्था अधिकारी को मिली UKPSC परीक्षा में सफलता, असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर चयनित

Astha Adhikari Nainital: Nainital Success Story: Assistant Professor UKPSC Exam:

उत्तराखंड के युवा अपनी बुद्धिमता और परिश्रम बल पर उपलब्धि प्राप्त करने के लिए आज पूरे देश में पहचाने जा रहे हैं। उनकी यह उपलब्धियां अन्य राज्यों के लिए भी प्रेरणा बनती रही हैं। उत्तराखंड का मस्तक गर्व से ऊंचा करने की ज़िम्मेदारी यहाँ के बेटे और बेटियों ने समान रूप से अपने कन्धों पर उठाई है। हम पहले भी आपको शिक्षा क्षेत्र में उन्नति कर रहे हमारे राज्य उत्तराखंड की कई सफल कहानियों से परिचित करा चुके हैं। इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए हम आज बात करने वाले हैं जिला नैनीताल की एक और प्रतिभावान बेटी की जिसने पढ़ाई करते हुए उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की सहायक प्रोफेसर की परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है।

जी हाँ, हम बात कर रहे हैं जिला नैनीताल की मूल निवासी आस्था अधिकारी की, जिनका चयन असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर हो गया है। आस्था की यह उपलब्धि अपने सपने को साकार करने के लिए हर चुनौती को स्वीकार करने को परिभाषित करती है। उत्तराखंड की योग्यता और प्रतिभा पर ऐसी ही उपलब्धियों के कारण पूरे देश का विश्वास देवभूमि के साथ यहाँ के युवाओं पर भी बना हुआ है। बचपन से ही पढ़ाई और शिक्षा क्षेत्र में रुचि रखने वाली आस्था को प्राप्त हुई इस उपलब्धि पर उन्हें और उनके परिवार को अनेकानेक शुभकामनाएं मिल रही हैं। आस्था भी अपनी इस उपलब्धि से खुश हैं और अपने गुरुजनों के साथ-साथ अपने परिवारजनों का भी धन्यवाद करती हैं।

आस्था वर्त्तमान में कुमाऊँ विश्वविद्यालय DSB परिसर के वाणिज्य विभाग की शोध छात्रा है। आस्था वाणिज्य विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. अतुल जोशी के निर्देशन में शोध कार्य कर रही हैं। अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने असिस्टेंट प्रोफेसर की परीक्षा देने का निर्णय किया था, जिसमें वह सफल भी रहीं। निर्णय और दृढ़निश्चय से अपने शिष्य को प्राप्त हुई सफलता को देखकर प्रोफेसर अतुल जोशी भी खुश हैं और अपनी शुभकामनाओं के साथ उन्होंने आस्था को अपना आशीर्वाद भी दिया है। विश्वविद्यालय की मेधावी छात्रा की उपलब्धि पर कुलपति प्रो. दीवान सिंह रावत सहित महाविद्यालय के सभी प्राध्यापकों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

To Top