Nainital-Haldwani News

क्लीन हल्द्वानी ग्रीन हल्द्वानी,ATP की टोली ने उठाया शहर की देखभाली का बीड़ा

Ad

हल्द्वानी: हर व्यक्ति आज खुद को सफाई प्रिय कहता है, स्वच्छ अभियान के बारे में बातें सभी करते है। मगर वही जब योगदान देने की बारी आती है तो लोग कतराने लगते हैं। साफ – सफाई का अर्थ मनुष्यों के लिए केवल अपना घर है। उससे बाहर के जीवन से उसको कोई फर्क नहीं पड़ता । स्वछता एक गहरा मुद्दा है और इसी गहरे मुद्दे को समझते हुए बीते दिनों टीम आर्ट ट्रेवल पृथ्वी ने धानमिल चौराहा ढहरिया में सफाई अभियान आयोजित किया था। उन्होंने मुख्य मार्ग पर बने अघोषित डंपिंग जोन को साफ किया और स्वच्छता अभियान हेतु जागरूकता फैलाई।

ADVERTISEMENTS Ad

टीम ट्रेवल पृथ्वी ने अपने सफाई कार्यक्रम के दौरान स्थानीय निवासियों से भी बात की। उन्हें पता चला की बड़ी-बड़ी गाड़ियों से लोग आते हैं और चलती गाड़ी से बाहर किसी स्थान में कूड़ा फेंक कर चले जाते हैं । लोगो को यह पता होने के बावजूद भी की बाहर कूड़ा फेकना गलत है, वह फिर भी अपनी पहचान छुपाकर यह काम करते हैं। नगर निगम द्वारा घऱ – घऱ से कूड़ा उठाने वाली गाड़ी भेजने पर भी लोग बाहर जाकर कूड़ा फेंकते हैं । इसका कारण पूछने पर पता चला की कूड़ा गाड़ी को महीना का 60 रूपया देना होता है केवल 60 रुपये बचाने की चाहत में लोग 60 साल आगे के जीवन को गंदगी से भरने की तैयारी कर रहे हैं।


लोगो ने यह मांग रखी है कि नगर निगम एवं पुलिस प्रशासन एक मुहिम चलाए, जिसके तहत कूड़ा फेंकने वालो पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए और भारी जुर्मानें का प्रावधान लगाया जाए। साथ ही विशेष अभियान चलाकर शहर के कोने में बनते हुए डंपिग ग्राउंड से शहर को मुक्त किया जाए ज्यादा से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाए । पूरे कार्यक्रम में गुरुपाल सिंह , मयंक ,रचित ,गौरव, सचिन, हिमांशु ,हर्षित, साहिल, जतिन, कशिश, हिमांशु निखिल आदि सभी ने सफाई अभियान में भाग लिया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top