Rajasthan

पूर्व भाजपा विधायक पर हमला, बदमाशों ने कार रोककर तान दी बंदूक

Ad

राजस्थान: अजमेर जिले में बदमाशों ने रात में जालोर जा रही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पूर्व विधायक अमृता मेघवाल के वाहन पर हमला कर दिया। मामला रविवार रात का है। इसके अलावा पूर्व विधायकों को 5 बदमाशों ने धमकाया भी है। सोमवार को इस बारे में पुलिस द्वारा बताया गया है। आगे पढ़ें…

ADVERTISEMENTS Ad

अजमेर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विका सांगवान ने जानकारी दी कि घटना नरेली पुलिया के पास पूर्व विधायक के एसयूवी वाहन को बदमाशों ने ओवरटेक कर रोका और उन्हें बंदूक की नोक पर कथित तौर पर धमकाया। इस संबंध में अलवर गेट थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। आगे पढ़ें…

अलवर गेट थानाधिकारी मोहम्मद जाबिर के मुताबिक, पूर्व विधायक मेघवाल और दो अन्य लोग एसयूवी वाहन से जालौर जा रहे थे, तभी बोलेरो वाहन में सवार आरोपियों ने उनके वाहन को रोक लिया। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने पूर्व विधायक के वाहन का कांच तोड़ दिया और एक बंदूक की नोक पर उन्हें धमकी दी। जाबिर के अनुसार, आरोपियों की पहचान कर उन्हें पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। बता दें कि मेघवाल जालौर से भाजपा की पूर्व विधायक हैं। आगे पढ़ें…

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top