National News

अतुल सुभाष आत्महत्या की खुलने लगी परत तो गायब हुए ससुराल वाले

Ad

Aul Subhash Suicide: AI Engineer Death in India:

ADVERTISEMENTS Ad

AI इंजीनियर अतुल सुभाष की कहानी आपको सोशल मीडिया खोलते ही दिखेगी। लेकिन यह कहानी कोई मीम या हंसी का पात्र कहानी नहीं है। बल्कि मानसिक उत्पीड़न की चरम सीमा की झलक भी है। अकसर पत्नी द्वारा पती पर लगाए दहेज उत्पीड़न या मारपीट के केस सामने आते हैं लेकिन इनमें से कुछ मामले झूठे भी होते हैं। जी हाँ, किसी अन्य मंशा से पति के खिलाफ कई बार केस दर्ज करने की खबरें भी सामने आती रही हैं। लेकिन अतुल सुभाष की आत्महत्या के केस में जब परतें खुलना शुरू हुई तो वो सिलसिला जैसे अब थम ही नहीं रहा।

क्यों की आत्महत्या?

बता दें कि इंजीनियर अतुल सुभाष ने डेढ़ घंटे के वीडियो के साथ 23 पेज का एक सुसाइड नोट भी छोड़ा था। इसमें उन्होंने अपनी पत्नी और ससुराल वालों पर प्रताड़ित करने और न्याय व्यवस्था में खामी का आरोप लगाकर सुसाइड की थी। उन्होंने अपनी शादी की शुरुआत से लेकर पत्नी से विवाद के बाद खुद पर लगे सभी केस और सुसाइड करने के लिए उत्तेजित करने वाले हर प्वाइंट को विस्तार से समझाया। अतुल ने आत्महत्या से पहले खुद पर दहेज उत्पीड़न से लेकर हत्या समेत कई मामले दर्ज करने से लेकर सुसाइड के लिए उकसाने का आरोप अपनी पत्नी निकिता सिंघानिया, सास निशा, पत्नी के भाई अनुराग और पत्नी के चाचा सुशील पर लगाया है।

गायब हो गए ससुराल वाले

मामले के टूल पकड़ने के बाद अतुल की सास और साला घर बंद कर कहीं चले गए। इसके बाद पुलिस ने उनके घर पर नोटिस चस्पा कर दिया। नोटिस में लिखा था कि बेंगलुरु में दर्ज केस में अपना बयान दर्ज करवाएं। नोटिस चस्पा होने के बाद अतुल की पत्नी निकिता सिंघानिया ने इलाहबाद है कोर्ट में याचिका दी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top