Dehradun News

देहरादून पहुंची ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम, मुकाबलों की बुकिंग दोबारा शुरू हुई…

Ad

देहरादून: रोड सेफ्टी वर्ल्‍ड सीरीज के लिए दुनियाभर के क्रिकेट के सितारे देहरादून पहुंचने लगे हैं। सोमवार को ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, साउथ अफ्रीका, वेस्टइंडीज की टीम के खिलाड़ी जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर पहुंच गए। विश्व के महानतम गेंदबाजों में गिने जाने वाले पूर्व ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ब्रेट ली भी देहरादून पहुंचे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि 21 सितंबर से 25 सितंबर तक देहरादून के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में भारत समेत आठ टीमों के बीच टी-20 मुकाबले खेले जाएंगे। गौरतलब है कि 22 सितंबर को इंडिया लीजेंड्स बनाम इंग्लैंड लीजेंड्स का मैच शाम साढ़े सात बजे से शुरू होगा। जबकि इंडिया की टीम 25 सितंबर को बांग्लादेश लीजेंड्स के खिलाफ लड़ेगी।

खास बात यह है कि टीम इंडिया में सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar),युवराज सिंह, युसुफ पठान, सुरेश रैना जैसे नाम शामिल हैं। सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) इंडिया लीजेंड्स टीम के कप्तान है। इंडिया लीजेंड्स के दो मैचों के लिए टीकटों की कीमत पांच सौ रुपये है। बुक माय शो से टिकट बुक किए जा सकते हैं। बीच में टिकट सिस्टम बंद हो गया था। लेकिन अब इसे दोबारा शुरू किया गया है। अच्छी बात यह है कि टिकट पहले के मुकाबले सस्ती हो गई हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top