Sports News

टोक्यो से आई हैप्पी न्यूज,19 वर्षीय अवनि ने पैरा ओलंपिक में दूसरा मेडल जीता

Ad

नई दिल्ली: टोक्यो पैरा ओलंपिक में भारत की पदक तालिका में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। भारत के खाते में 12वां मेडल आ गया है। महिलाओं के 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन इवेंट में मिला अवनि लेखरा को कांस्य पदक मिला है। एक ही पैरा ओलंपिक में अवनि दो मेडल जीतने में सफल हुई हैं। बता दें कि अवनि पैरालिंपिक्स खेलों के इतिहास में गोल्ड मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला भी हैं। अवनि ने 4 दिन पहले ही 10 मीटर एयर राइफल इवेंट में गोल्ड पर कब्जा जमाया था।

19 साल की अवनि की कामयाबी पर पूरे देश को गर्व है। उन्होन भारत की झोली में चौथा मेडल डाला है। इस मुकाबले में अवनि लेखरा नीलिंग पोजीशन के बाद 149.5 अंक के साथ चौथे स्थान पर थीं।प्रोन राउंड के बाद वो सीधे छठे नंबर पर फिसल गई थीं। लेकिन फिर स्टैंडिंग पोजीशन में उन्होंने कमाल की वापसी की और कांस्य पदक अपने नाम किया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top