Uttarkashi News

पहाड़ के आयुष ने किसान परिवार का बढ़ाया मान, 10वीं बोर्ड परीक्षा में प्रदेश में पाया दूसरा स्थान

Ad

उत्तरकाशी: पहाड़ में पलायन की मूल समस्या को जड़ से उखाड़ फेंकने का काम युवा कर सकते हैं। उत्तराखंड के युवा गांव से निकलकर बड़े मुकाम हासिल कर लोगों को सीख दे रहे हैं। इस बार एक साधारण से किसान परिवार के आयुष ने उत्तराखंड बोर्ड दसवीं की परीक्षा में पूरे प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल किया है। आयुष ने 98.6 फ़ीसदी अंक हासिल किए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि उत्तरकाशी के गांव ब्रमखाल के आयुष ने हिंदी में 94, इंगलिश में 100, गणित में 100 नंबर हासिल किए हैं। आयुष के पिता ऑल वेदर रोड में सुपरवाइजर पर काम करते हैं। जबकि उनकी मांग रही है। उनके परिवार का मुख्य काम खेती-बाड़ी है आयुष ने अपनी हाईस्कूल की परीक्षा एक निजी स्कूल सुमन ग्राममर से दी। आयुष परिवार के हर काम में हाथ बंटाते हैं।

आयुष कहते हैं कि उनका सपना एनडीए परीक्षा पास कर देश की सेवा करने का है। उल्लेखनीय है कि प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल करना वाकई गौरव की बात है आयुष ने पूरे गांव का नाम रोशन किया है। आयुष के गांव में जश्न का माहौल है। उसके घर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top