Rudraprayag News

25 अप्रैल को खुलेंगे बाबा केदारनाथ धाम के कपाट, क्लिक कर जानें डिटेल्स

Ad

देहरादून: बाबा केदारनाथ धाम के कपाट इस वर्ष चार धाम यात्रा के लिए 25 अप्रैल को खुलने जा रहे हैं आज यह निर्णय लेते हुए इसकी जानकारी दी गई है। केदारनाथ धाम के कपाट बीते वर्ष की तुलना में इस वर्ष पहले खुलने जा रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

ये रहेगा कार्यक्रम

केदारनाथ- 25 अप्रैल (सुबह 6 बजकर 20 मिनट) को खुलेंगे बाबा केदारनाथ के कपाट

21 अप्रैल को बाबा की उत्सव डोली होगी ऊखीमठ से केदारनाथ रवाना

22 अप्रैल को विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी में करेगी रात्रि प्रवास

23 अप्रैल को फाटा में करेगी बाबा की उत्सव डोली रात्रि प्रवास

24 अप्रैल को गौरीकुंड में होगा रात्रि प्रवास

गौरतलब है कि ऊखीमठ के ओम्कारेश्वर मंदिर से बाबा के कपाट खुलने की घोषणा हो गई है। रावल भीमाशंकर लिंग ने धर्माधिकारी व वेदपाठियों के समक्ष तिथि का ऐलान कर दिया है। बता दें कि महाशिवरात्रि के पर्व पर होता है हर वर्ष केदारनाथ के कपाट खुलने की तिथि का ऐलान।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top