Bageshwar News

बागेश्वर की बबिता लोबियाल हुई पीसीएस परीक्षा में सफल,वित्त अधिकारी पद पर हुआ चयन

Ad

Bageshwar | PCS Result | Finance Officer | Babita Lobiyal | Uttarakhand News | Success Story : जिले की होनहार बेटी बबिता लोबियाल ने पीसीएस परीक्षा में शानदार सफलता हासिल करते हुए वित्त अधिकारी पद पर चयन प्राप्त किया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है।
बबिता मूल रूप से खरेईपट्टी क्षेत्र की रहने वाली हैं। उनके पिता दिनेश चंद लोबियाल की पुत्री बबिता की सफलता की खबर मिलते ही गांव में उत्सव जैसा माहौल बन गया। ग्रामीणों ने मिठाइयां बांटकर अपनी खुशी व्यक्त की और उनकी उपलब्धि को पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय बताया।

बबिता ने अपनी शुरुआती शिक्षा क्षेत्र के विद्यालयों से प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने विवेकानंद इंटर कॉलेज, बागेश्वर से इंटरमीडिएट की पढ़ाई पूरी की। आगे की शिक्षा के लिए उन्होंने गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पंतनगर से बीटेक की डिग्री हासिल की। लगातार मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प के बल पर उन्होंने पीसीएस परीक्षा में सफलता प्राप्त कर वित्त अधिकारी बनने का सपना साकार किया।

बबिता के पिता वर्तमान में नैनीताल जिले के एक राजकीय इंटर कॉलेज में प्रवक्ता के पद पर कार्यरत हैं…जबकि उनकी माता रजनी देवी गृहिणी हैं। परिवार में सबसे छोटी बबिता की तीन बहनें और दो भाई हैं।

उनकी सफलता पर ग्राम प्रधान सहित क्षेत्र के कई लोगों ने परिवार को बधाई दी। चाची बीना देवी, संतोष कुमार, मनोज कुमार, शेखर चंद समेत अनेक ग्रामीणों ने गांव में मिष्ठान वितरण कर खुशी मनाई। ग्रामीणों का कहना है कि बबिता की उपलब्धि क्षेत्र की बेटियों और युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
To Top