Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी GGIC की बबीता मैनाली ने रौशन किया जिले का नाम, 10वीं में प्रदेश में पाई 24वीं रैंक

Ad

हल्द्वानी: उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में हल्द्वानी का प्रदर्शन इस बार कुछ खास अच्छा नहीं है। नैनीताल शहर के स्कूल भी पिछड़ गए हैं। लेकिन हल्द्वानी जीजीआईसी की बबीता मैनाली ने जिले का नाम रोशन किया है। बबीता को हाई स्कूल मेरिट में पूरे प्रदेश में 24वां स्थान प्राप्त हुआ है।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि बबीता मैनाली हल्द्वानी जीजीआईसी की छात्रा हैं। बबीता ने हाई स्कूल मेरिट में 24 वी रैंक पाकर स्कूल का नाम रोशन किया है। साथ ही उन्होंने अपने परिजनों और गुरुजनों को गौरवान्वित भी किया है। बबीता के पिता महेश चंद्र मैनाली गांधी आश्रम में काम करते हैं। अपनी बेटी की सफलता से वह भी काफी खुश हैं।

गौरतलब है कि साल 2000, साल 2014 और साल 2016 के बाद इस बार जीजीआईसी की बबीता ने मेरिट लिस्ट में जगह बनाई है। प्रधानाचार्य देवकी आर्या ने जानकारी दी और बताया कि बबीता पहले से ही काफी होशियार रही है। उसे स्कूल से स्कॉलरशिप भी मिलती है। उन्होंने कहा कि बबीता की सफलता निश्चित ही और छात्राओं को प्रेरित करेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top