Almora News

भिकियासैंण के महेंद्र खत्री के फैन बने बादशाह, बोले मैं आपको जानता हूं…वीडियो VIRAL

Ad

अल्मोड़ा: कला चाहे कोई भी हो, पहाड़ के युवाओं को खुद पर विश्वास कर पैशन फॉलो करना बाखूबी आता है। रैप की दुनिया में उत्तराखंड के कई युवा अपना दमखम दिखा रहे हैं। इसी कड़ी में भिकियासैंण के महेंद्र खत्री उर्फ यूके रैपी ब्वॉय का चयन रैप को समर्पित रियलिटी शो “हसल 2.0” में हुआ है। इसका एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया है। जिसे देखकर यह साफ पता लगाया जा सकता है कि सिंगर व रैपर बादशाह भी पहाड़ के लड़के के फैन बन गए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि महेंद्र खत्री मूल रूप से भिकियासैंण, अल्मोड़ा के रहने वाले हैं और वर्तमान में देहरादून के निवासी हैं। एक वायरल वीडियो में वह हसल के स्टेज पर गाना गा रहे हैं। जिसके बाद उनका प्रसिद्ध सिंगर बादशाह के साथ संवाद पहाड़ के लोगों को खासा भा रहा है। वीडियो में महेंद्र से बादशाह कहते दिख रहे हैं कि, ” मैं आपको जानता हूं। आप बहुत अच्छा संगीत बनाते हैं। आपका पहाड़ी गाना मैंने बहुत सुना था।”

यह वीडियो उत्तराखंड के युवा सोशल मीडिया पर खूब शेयर कर रहे हैं। गौरतलब है कि बादशाद भारत के जाने माने रैपर और सिंगर हैं। उन्होंने अबतक काफी बॉलीवुड की फिल्मों में काम किया है। बादशाह की फैन फॉलोविंग भी देखने लायक है। देखना होगा कि महेंद्र खत्री अपने टैलेंट के बलबूते इस शो में कहां तक जाते हैं। मगर मंजिल जो भी हो, एक बार फिर प्रदेश के एक युवा ने दिखाया है कि पहाड़ का हुनर सबसे अलग है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top