Bageshwar News

बागेश्वर के डीएम विनीत कुमार का नेक काम, गरीब बच्चों के इलाज हेतु दिए 67500 रुपए

Ad

बागेश्वर: पर्वतीय क्षेत्रों में भले ही संसाधनों की कमी हो लेकिन कई युवाओं ने अपने परिश्रम से इन बातों को केवल बहाना साबित किया। पहाड़ी क्षेत्रों का विकास हर कोई चाहता है लेकिन केवल संसाधन ना होने का रोना रोकर नहीं…. कुछ करके… इन युवाओं के भीतर इस तरह की ऊर्जा भरते हैं उत्तराखंड के वो अधिकारी जो अपनी कार्यशैली से सुर्खियों में रहते हैं। प्रशासन पर नजर रखने के अलावा वह अपनी सामाजिक जिम्मेदारियों को कभी नहीं भूलते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

बागेश्वर के डीएम विनीत कुमार ने भी कुछ ऐसा ही किया है। जिलाधिकारी विनीत कुमार ने 9 गरीब-बीमार बच्चों के लिए मदद का हाथ बढ़ाया है जिन्हें इलाज की जरूरत है। इसके लिए डीएम साहब ने 67500 रुपये की धनराशि अवमुक्त की है।

बता दें कि इन बच्चों का चयन राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत हुआ था। योजना के तहत गरीब और वंचित वर्ग के 9 बच्चों को सर्जरी आदि के लिए अल्मोड़ा, फोर्टिस अस्पताल देहरादून, महंत इंद्रेश हॉस्पिटल, देहरादून और जौलीग्रांट स्थित हॉस्पिटल ले जाया जाना था, लेकिन घर की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी कि वह जिले से शहर जाए और वहां रहकर इलाज कराए।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित आरबीएसके प्रोजेक्ट के तहत चुने गए इन 9 बच्चों की सर्जरी अल्मोड़ा और देहरादून के अस्पतालों में होनी है। लेकिन परिवार के पास यात्रा के लिए रुपए नहीं थे। इस बारे में उन्होंने डीएम को जानकारी। डीएम विनीत ने परिवार की परेशानी को समझा और प्राथमिकता के आधार पर कार्यवाही करते हुए बच्चों के इलाज के लिए 67500 रुपये की धनराशि अवमुक्त कर दी।

ताकि जिले के गरीब और वंचित परिवार के इन बच्चों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें। डीएम ने स्वास्थ्य विभाग को ऐसे मामलों में प्राथमिकता के आधार पर कार्यवाही करने के निर्देश भी दिए हैं। डीएम ने इन परिवारों को दूसरे शहरों में भेजने और वापसी के लिए धनराशि अवमुक्त कर है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित आरबीएसके प्रोजेक्ट के तहत चुने गए इन 9 बच्चों की सर्जरी अल्मोड़ा और देहरादून के अस्पतालों में होनी है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top