Uttarakhand News

बागेश्वर: अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

बागेश्वर: अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

बागेश्वर: तहसील मुख्यालय से द्यौनाई जा रही कार मंगलवार की देर रात चाखेड़ा के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही राजस्व पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल चालक को चिकित्सकों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया है।

मंगलवार की देर रात एक आल्टो कार संख्या यूके 02टीए-1619 गरुड़ से द्यौनाई की ओर जा रही थी। कार में तीन लोग सवार थे। कुछ दूर जाने पर डुगरी-चाखेड़ा के पास चालक ने नियंत्रण खो दिया और कार सौ मीटर गहरी खाई में गिर गई। कार में सवार पोखरी निवासी गोपाल राम पुत्र मोहन राम उम्र 36 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि भगरतोला निवासी चालक दीवान सिंह पुत्र पदम सिंह उम्र 52 वर्ष और पोखरी निवासी धरम राम पुत्र गोप राम उम्र 34 वर्ष गंभीर रुप से घायल हो गए।

यह भी पढ़े:सिलेंडर के दाम फिर बढ़ें, घरेलू गैस उपभोक्ताओं को 50 रुपए अधिक देने होंगे

यह भी पढ़े:लोकसंस्कृति को बढ़ावा,DM बंसल की पहल,कुमाऊंनी रंग में नजर आएगी आपकी सरोवर नगरी

बता दें मुख्यालय से आल्टो कार संख्या यूके-02- 1619 द्यौनाई घाटी की ओर करीब साढ़े सात बजे रवाना हुई। डुगरी- चाखेड़ा के निकट चालक वाहन ने नियंत्रण खो बैठा और कार 100 फिट नीचे खाई में गिर गई। इस हादसे में पोखरी निवासी गोपाल राम पुत्र मोहन राम की मौत हो गई। इसके अलावा हादसे में भगरतोला निवासी दीवान सिंह पुत्र पदम सिंह ग्राम भगरतोला, पोखरी निवासी धरम राम पुत्र गोपाल राम घायल हो गए। दोनों को स्थानीय लोगों और 108 की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बैजनाथ भर्ती किया गया।

प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। बुधवार को जिला अस्प्ताल से भी एक घायल दीवान सिंह को हायर सेंटर रेफर कर दिया है। घटना की सूचना के बाद ग्रामीण और राजस्व पुलिस मौके पर पहुंची। घटना के बाद पोखरी गांव में शौक की लहर दौड़ गई है। भाजपा जिलाध्यक्ष शिब सिंह बिष्ट, पूर्व विधायक कपकोट ललित फर्स्वाण, मंगल राणा, घनश्याम जोशी, किशन बोरा ने गहरा दुख जताया है।

यह भी पढ़े:हल्द्वानी में दहेज का मामला आया सामने,कोतवाली पहुंची महिला, पति के खिलाफ केस दर्ज

यह भी पढ़े:हल्द्वानी:पिछले 12 दिन से गायब है महिला, पांच वर्षीय बेटे के साथ गई थी बाजार,पुलिस की कोशिश जारी

To Top