Bageshwar News

उत्तराखंड में बारिश का कहर! उफनते गधेरे में बही बाइक

Ad

Bageshwar | Kapkot | RainAlert : पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश का दौर जारी है। कपकोट क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के चलते गधेरे उफान पर हैं। तेज बहाव के कारण ग्रामीणों के लिए सड़कों पर आवाजाही जोखिम भरी हो गई है।

ADVERTISEMENTS Ad

कपकोट-डणू खतगेड़ा सड़क पर डणू के पास बारिश के पानी का बहाव अचानक तेज हो गया। इसी दौरान तेज पानी की चपेट में आने से एक बाइक सड़क से नीचे जा गिरी। हालांकि बाइक चला रहा व्यक्ति समय रहते बच गया और उसे कोई नुकसान नहीं हुआ।

घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत मदद की और बाइक को भी पानी में बहने से बचा लिया। इस घटना के बाद एक बार फिर बरसात के दौरान इस मार्ग पर सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।

स्थानीय जानकारी के अनुसार इस सड़क से रोजाना 2,000 से अधिक लोगों की आवाजाही होती है। पिंडारी मोटर मार्ग क्षेत्र को जिला और तहसील मुख्यालय से जोड़ने वाले प्रमुख मार्गों में शामिल है।

डणू के पास बना रपटा लंबे समय से इसी स्थिति में बताया जा रहा है। बारिश के दौरान यहां पानी का बहाव अचानक बढ़ जाता है….जिससे वाहन चालकों और राहगीरों के लिए इसे पार करना मुश्किल हो जाता है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि बरसात के मौसम में कई बार लोग तेज बहाव के बीच फंसने का खतरा उठाते हैं। इसके बावजूद रपटे को सुरक्षित बनाने के लिए स्थायी समाधान नहीं होने से परेशानी बनी हुई है।

लगातार बारिश के बीच पहाड़ी सड़कों पर सफर करना लोगों के लिए चुनौती बन गया है। डणू के पास हुई बाइक बहने की घटना ने भी यहां सुरक्षा व्यवस्था की जरूरत को सामने ला दिया है।

स्थानीय निवासियों ने संबंधित विभाग से रपटे का स्थायी समाधान करने और बारिश के दौरान आवाजाही को सुरक्षित बनाने के लिए जरूरी इंतजाम करने की मांग की है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top