Bageshwar News

बागेश्वर के युवक को Online शॉपिंग से लगा चूना, रिस्ट वॉच के बदले मिली खिलौने वाली घड़ी

Ad

बागेश्वर: आजकल सबकुछ ऑनलाइन हो गया है। खरीदारी तो घर बैठे बैठे चल रही हैं। लेकिन इसका दंश भी कई बार लोगों को झेलना पड़ता है। इस बार एक छात्र को नुकसान झेलना पड़ा है। दरअसल बागेश्वर के एक छात्र ने ऑनलाइन सामान बेचने वाली कंपनी से रिस्ट वॉच मंगाई। उसने कुरियर वाले को धनराशि भी दे दी। मगर उसे असली घड़ी से बजाय खिलौने वाली घड़ी प्राप्त हुई। जब पुलिस ने बीच बचाव किया तो डिलीवरी ब्वॉय के पैसा लौटाने पर मामला शांत हुआ।

ADVERTISEMENTS Ad

बिलौना के रहने वाले कुंदन कुमार के मुताबिक उन्होंने ऑनलाइन सामान मंगवाया था लेकिन उनके साथ धोखाधड़ी हुई थी। बाद में उन्होंने बीते दिनों एक कंपनी से दो हैंडवॉच मंगाई। जिनमें एक वॉच की कीमत 1399 रुपए की थी। युवक ने ऑनलाइ पैसे कटा दिए और घर का पता भी दे दिया। गुरुवार को डिलीवरी ब्वॉय घर आया तो उसने रिस्ट वॉच के बदले खिलौने वाली घड़ियां दे दीं। जिसके बाद दोनों के बीच लड़ाई हो गई।

इतनी देर में मामला बढ़ा तो आसपास भीड़ भी इकठ्ठा हो गई। उपभोक्ता कुंदन का कहना है कि गूगल पे से पैसा भेजने के बाद उसे ब्लॉक कर दिया गया। शक होने पर पुलिस को जानकारी दी तो पुलिस मौके पर आ गई। बाद में डिलीवरी ब्वॉय ने उपभोक्ता को पैसे लौटाए। तब जाकर मामला शांत हुआ। हालांकि डिलीवरी ब्वॉय का कहना है कि कंपनी से जैसा सामान आया वैसे ही आगे भेजा जाता है। कोतवाल जगदीश ढकरियाल ने कहा कि उपभोक्ता को वापस पैसा मिल गया है। तहरीर पर कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top