Uttarakhand News

पशुपालन मंत्री सौरभ बहुगुणा ने दिए निर्देश, बागेश्वर के पशुपालको के लिए सहायता राशि को बढ़ाया गया

Ad

देहरादून: शनिवार को बागेश्वर में दैवीय आपदा बज्रपात के कारण लगभग 280 से 300 बकरियों की दुभाग्यपूर्ण हुई मृत्यु पर पशुपालको को आपदा मद से उपलब्ध करायी जा रही 4000 रुपए की मदद को बढ़ा दिया गया है। इस संबंध में पशुपालन मंत्री सौरभ बहुगुणा द्वारा अधिकारियों को दूरभाष पर निर्देशित किया है कि 4000 प्रति मृत बकरी के अतिरिक्त 2000 प्रति मृत बकरी की और सहायता राशि उपलब्ध करायी जाएं।

ADVERTISEMENTS Ad

उक्त के क्रम में सचिव पशुपालन उत्तराखण्ड शासन के निर्देशों के क्रम में प्रभावित पशुपालको को 2000 रुपए प्रति मृत बकरी की दर से अतिरिक्त सहायता धनराशि को जनपद में संचालित जनपदीय प्रबन्धक, उत्तराखण्ड भेड एवं ऊन विकास बोर्ड, बागेश्वर के बैंक खाते से दी जाएगी। पशुपालन मंत्री सौरभ बहुगुणा ने पशुपालन को प्राप्त मुआवजे की धनराशि की पूर्ण विवरण उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top