Bageshwar News

कपकोट के दो जुड़वा भाई एक साथ बने अग्निवीर, कोरंगा परिवार को पूरा उत्तराखंड दे रहा है बधाई

Ad

Uttarakhand: Bageshwar: Kapkot: Agniveer: उत्तराखंड के युवाओं के लिए 30 मई का दिन गर्व और सम्मान का अवसर बन गया। रानीखेत स्थित सोमनाथ ग्राउंड में अग्निवीर भर्ती के जवानों की भव्य कसम परेड (पासिंग आउट परेड) आयोजित की गई, जिसमें प्रशिक्षण पूरा कर चुके जवानों ने देश सेवा और राष्ट्र रक्षा की शपथ ली। परेड में शामिल जवानों के परिजनों की मौजूदगी ने इस अवसर को और भावुक बना दिया।

इस दौरान बागेश्वर जिले के कपकोट विकासखंड के दूरस्थ ग्राम लीती के जुड़वां भाइयों राहुल कोरंगा और रोशन कोरंगा ने विशेष उपलब्धि हासिल कर पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया। खुशाल सिंह कोरंगा के दोनों पुत्र एक साथ अग्निवीर भर्ती में चयनित हुए और सफलतापूर्वक प्रशिक्षण पूरा कर भारतीय सेना का हिस्सा बन गए। दोनों भाइयों ने एक साथ कसम परेड में हिस्सा लेकर देश सेवा का संकल्प लिया।

जुड़वां भाइयों के एक साथ सेना में भर्ती होने की खबर से कपकोट क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों और क्षेत्रवासियों ने इसे गांव, क्षेत्र और जिले के लिए गौरव का क्षण बताया है। लोगों का कहना है कि सीमांत क्षेत्रों के युवाओं में देशभक्ति और सेना के प्रति समर्पण की भावना सदैव मजबूत रही है और राहुल व रोशन ने नई पीढ़ी के सामने एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया है।

कसम परेड के बाद जब दोनों जवान अपने परिजनों से मिले तो माहौल भावुक हो उठा। परिवार के सदस्यों ने इसे अपने जीवन का सबसे सम्मानजनक और यादगार पल बताया। वहीं क्षेत्र के लोगों ने दोनों जवानों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और सफल सैन्य सेवा की कामना की।

ग्राम लीती के इन दोनों जुड़वां भाइयों की सफलता आज पूरे बागेश्वर जिले के लिए गर्व का विषय बनी हुई है और उनकी उपलब्धि युवाओं को देश सेवा के लिए प्रेरित कर रही है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
To Top