Nainital-Haldwani News

काठगोदाम से चलने वाली बाघ एक्सप्रेस ट्रेन ढाई घंटे देरी से चलेगी, नई समय सारणी जरूर नोट करें

Ad

हल्द्वानी: काठगोदाम और हल्द्वानी से बाघ एक्सप्रेस में यात्रा करने वालों के लिए जरूरी सूचना है। एक्सप्रेस निर्माण कार्यों की वजह से शुक्रवार को ट्रेन ढाई घंटे की देरी से चलेगी।

ADVERTISEMENTS Ad

काठगोदाम रेलवे स्टेशन अधीक्षक चयन रॉय ने बताया कि काठगोदाम से चलने वाली बाघ एक्सप्रेस ट्रेन रात को 9:55 बजे चलती है, जो देरी की वजह से रात में 12:25 बजे रवाना होगी। उन्होंने बताया शनिवार को भी यह ट्रेन ढाई घंटे लेट से चलेगी। इस तरह ट्रेन (28-29) अप्रैल को लेट रहेगी।

इन दिनों उत्तराखंड में रिकॉर्ड संख्या में सैलानी पहुंच रहे हैं। कुमाऊं आने वालों के लिए काठगोदाम मुख्य रेलवे स्टेशन है। काठगोदाम और हावड़ा जंक्शन के बीच सबसे तेज़ चलने वाली ट्रेन है। बाघ एक्स्प्रेस 1514 किलोमीटर की दूरी 37.20 घंटे में तय करती है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top