Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी: देर रात कार दुर्घटना में हाईस्कूल के छात्र की मौत

Ad

हल्द्वानी: टीपीनगर क्षेत्र में मंडी बाईपास के पास कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई । इस हादसे में एक की मौत और तीन लोग घायल हो गए। मृतक हाईस्कूल का छात्र था और अपने पिता के साथ बैजनाथ (बागेश्वर) से हल्द्वानी कार का कामन करवाने के लिए आया था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद छात्र के शव को परिवार को सौंप दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad

यह भी पढ़े: डेंटल इंप्‍लांट पर हल्द्वानी प्रकाश डेंटल की टिप्स

जानकारी के अनुसार मामला देर रात का है। बैजनाथ बागेश्वर निवासी शंकर थापा बेटे करन थापा (15) के साथ अपनी कार ठीक कराने शुक्रवार को हल्द्वानी पहुंचे थे। मंडी के भोजनालय में रात में खाना खाने पहुंचे। वहां से निकलने के कुछ देर बाद फायर स्टेशन के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। घायलों को रामपुर रोड स्थित सुशीला तिवारी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। करन 10वीं का छात्रा था। चालक अजय एसटीएच में इलाज चल रहा है। शंकर थापा और कार में सवार एक अन्य राकेश को हल्की चोट आई। कार में शंकर और करन के अलावा अजय व राजेश भी थे जिन्हें मामूली चो आई है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top