Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी-रामनगर हाईवे पर बना बैली ब्रिज,15 अगस्त से शुरू होगी वाहनों की आवाजाही

Ad

Haldwani-Ramnagar Highway: हल्द्वानी-रामनगर स्टेट हाईवे पर प्रतिदिन लाखों यात्री सफर करते हैं। लेकिन पिछले दिनों हुई भारी बारिश के चलते 7 जुलाई को स्टेट हाईवे चकलुवा के पास पुलिया और सड़क टूट गई थी। लेकिन अब चकलुवा पर एक बार फिर बैली ब्रिज बनकर तैयार हो गया है। 15 अगस्त गुरुवार से बैली ब्रिज को छोटे और बड़े वाहनों के लिए खोल दिया जाएगा। ( Bailey bridge is ready on Haldwani-Ramnagar highway )

ADVERTISEMENTS Ad

18 जुलाई को भी टूटी पुलिया

बता दें कि पिछले दिनों हुई भारी बारिश के चलते 7 जुलाई को स्टेट हाईवे चकलुवा के पास पुलिया और सड़क टूट गई थी। जिसके बाद पीडब्ल्यूडी ने 15 लाख की लागत से पुल और सड़क का पुनर्निर्माण किया। 18 जुलाई को ये मार्ग खोल दिया गया था, लेकिन भारी बारिश के चलते एक बार फिर से पुलिया टूट गई। जिसके चलते स्टेट हाईवे फिर से पूरी तरह से बंद हो गया। जिसके चलते लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। लोगों को आने जाने के लिए उधम सिंह नगर के बाजपुर होते हुए हल्द्वानी- रामनगर को आना जाना पड़ रहा था। ( Vehicles movement will start from 15th August )

सिंगल रोड ब्रिज को तैयार किया गया

जिलाधिकारी नैनीताल वंदना सिंह के निर्देश के बाद सड़क मार्ग को खोलने के लिए अस्थाई रूप से बेली ब्रिज तैयार किया गया है। अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग अशोक कुमार ने बताया बैली ब्रिज का काम लगभग पूरा हो गया है। और 15 अगस्त को वाहनों के लिए खोल दिया जाएगा। फिलहाल सिंगल रोड ब्रिज को तैयार किया गया है। बैली ब्रिज के संचालन से हल्द्वानी से रामनगर आने जाने वाले लोगों को काफी राहत मिलेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top