Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी में शुरू हुई मुहिम भारत सरकार को आई पसंद,बैंणी सेना ने कमाल कर दिया

Ad

हल्द्वानी: शहर में शुरू हुई मुहिम पूरे अन्य राज्यों में भी लागू हो सकती है। नगर निगम की ओर से डोर टू डोर कूड़ा एकत्र करने के शुल्क वसूलने के लिए बैंणी सेना का गठन किया गया। नगर निगम का प्लान कुछ ही दिन में कामयाब होता दिख गया, क्योंकि राजस्व में बढ़ोतरी होने लगी।

ADVERTISEMENTS Ad

बैंणी सेना ना केवल शुल्क वसूलती है, बल्कि स्वच्छता की मॉनिटरिंग भी करती है, जिसकी रिपोर्ट नगर आयुक्त को दी जाती है। माना जा रहा है कि भारत सरकार भी इस प्लान को कई जगहों के लिए फ्लोर पर उतार सकती है यानी हल्द्वानी में जो बैंणी सेना का गठन हुआ था, उसी से प्रभावित होकर अन्य स्थानों में भी बैंणी सेना नजर आएगी।

कूड़ा एकत्रीकरण शुल्क के लिए नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने ही बैंणी सेना प्रोजेक्ट को लागू किया था। इससे पहले नगर निगम के पास कूड़ा एकत्रीकरण शुल्क को लेकर व्यवस्था तो थी लेकिन उससे कोई फायदा नहीं हो रहा था।

जानकारी के मुताबिक देहरादून में नगर निगम में आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय भारत सरकार की संयुक्त सचिव रूपा मिश्रा के सामने नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय बैंणी सेना के कार्यों का प्रेजेंटेशन किया।

उन्होंने बताया कि बैंणी सेना ने कैसे घर-घर से कूड़ा एकत्रीकरण का शुल्क 8 लाख से 33 लाख प्रति माह पहुंचा दिया। इसके अलावा उन्होंने स्वच्छता का भी ध्यान रखा और मॉनिटरिंग कर पूरी रिपोर्ट नगर निगम को दी। संयुक्त सचिव रूपा सिंह को प्रेजेंटेशन ने काफी प्रभावित किया और उन्होंने इस प्रोजेक्ट की तारीफ भी की है। वहीं उनका यह भी कहना था कि इस तरह के प्रयोगों को देश के अन्य राज्यों में भी लागू किया जा सकता है और वह इस प्रोजेक्ट की जानकारी जरूर प्रस्तुत करेंगी। इसके अलावा महिलाओं को रोजगार से जोड़ने के कदम की भी तारीफ़ की।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top