Auto Tech

बजाज ने चेतक को फिर से किया लांच, इलेक्ट्रिक स्कूटर में दिए शानदार फिचर

Ad

New Bajaj Electric Scooter: Features, Price, Battery Update:

ADVERTISEMENTS Ad

आज से 20 साल पहले सड़कों की रौनक रहे बजाज के चेतक स्कूटर ने दोबारा मार्किट में वापसी कर ली है। ऐसा कोई युवा या वयस्क नहीं होगा जिसने चेतक की सवारी ना की हो या उसके किस्से ना सुने हों। उस समय पैट्रॉल से चलने वाले बजाज के चेतक स्कूटर ने भी अब आधुनिक रूप ले लिया है। आपको बता दें कि बजाज ने इलेक्टिक चेतक स्कूटर में कई सुधार कर के दोबारा मार्किट में लांच किया है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर के 2024 मॉडल में कई आकर्षक फीचर्स भी दिए गए हैं। बजाज का इलेक्ट्रिक चेतक स्कूटर प्रीमियम और अरबन वेरिएंट्स में उपलब्ध है।

बजाज की विश्वसनीयता और चेतक स्कूटर से जुडी लोगों की यादें इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को लोगों की पहली पसंद बना देती हैं। वहीँ अगर आज के आधुनिक समय में ग्राहकों की आवश्यकता के हिसाब से भी देखा जाए तो यह स्कूटर बाकी सभी स्कूटरों को खरीदी के मामले में अच्छी खासी टक्कर देने में सक्षम नज़र आ रहा है। वहीं इस स्कूटर में आपको कई रंगों के विकल्प मिल जाएंगे जैसे नई चेतक के अर्बन वेरिएंट को ग्राहक ब्लू, ग्रे, ब्लैक और वाइट कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं। वहीं चेतक प्रीमियम वेरिएंट को ब्लैक, हेजलनट और ब्लू कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।

बैटरी रेंज और चार्जिंग पर नज़र डालें तो नई बजाज चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर के इस मॉडल में भी 3.2kWh का बैटरी पैक मिलता है, जिसकी ARAI सर्टिफाइड रेंज 127 किलोमीटर तक है। इसकी मैक्सिमम स्पीड 73 किलोमीटर प्रति घंटे की है। 800 वॉट के चार्जर से आप इसे घर पर ही चार्ज कर सकते हैं, आधा घंटा चार्ज पर यह इलेक्ट्रिक स्कूटर 15 से 16 किलोमीटर तक आसानी से चल सकता है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बजाज चेतक के प्रीमियम और अरबन वेरिएंट्स की एक्स शोरूम प्राइस क्रमश: 1.35 लाख रुपये और 1.15 लाख रुपये है। जिसमें आपको नए 5 इंच के टीएफटी डिस्प्ले के साथ ही ऑप्शनल टेक पैक दिया गया है, जो टर्न-बाय-टर्न नैविगेशन, कॉल मैनेजमेंट और म्यूजिक कंट्रोल्स की सुविधा के साथ आता है। इसमें हिल होल्ड फंक्शन, रिवर्स मोड, स्टीयरिंग लॉक, इलेक्ट्रोनिक हैंडल, सीट स्विचेज, सेल्फ कैंसलिंग टर्न इंडिकेटर्स और हेलमेट बॉक्स लैंप भी दिए गए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top