Nainital-Haldwani News

बनबसा: शारदा नदी में डूबने से कपड़ा व्यापारी के बेटे की मौत,MBPG कॉलेज हल्द्वानी का रहा था छात्र

Ad

बनबसा: पूरे देश में गुरुवार को होली का पर्व मनाया गया। होली के रंग में भाईचारे के संदेश दिया गया। कुछ इस तरह से ही बनबसा का भाटिया परिवार भी होली का त्योहार के जश्न में था लेकिन पलक झपकते ही खुशियां मातम में बदल गई।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के मुताबिक बनबसा मेन बाजार निवासी अजीत भाटिया ( व्यापारी) होली मनाने के बाद अपने परिजनों के साथ बंगाली कालोनी स्थित एसएसबी चेक पोस्ट के पीछे शारदा नदी में नहाने के लिए गए थे। परिवार के सभी लोग नहा रहे थे। इसी दौरान  उनका बेटा गौरव भाटिया डूबने लगा तो परिजनों ने हल्ला मचाया, जिसके बाद वहां आसपास के ग्रामीण और एसएसबी के जवान भी मौके पर पहुंच गए और गौरव को नदी से बाहर निकाला।

सूचना पर पहुंची शारदा बैराज पुलिस ने युवक को इलाज के लिए खटीमा निजी अस्पताल ले गई, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थानाधयक्ष जसवीर सिंह चौहान ने बताया कि मृतक युवक के परिजनों अनुरोध पर शव को बिना पोस्टमार्टम के उनके सुपुर्द कर दिया गया है।

गौरव ने एनएचपीसी स्थित केंद्रीय विद्यालय से शिक्षा प्राप्त की थी। वो हल्द्वानी MBPG कॉलेज का भी छात्र रहा था। इस घटना से पूरा बनबसा सदमे में हैं। गौरव भाटिया का स्वभाव काफी मिलनसार था। उसके दोस्तों ने सोशल मीडिया के माध्यम से दुख व्यक्त किया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top