Dehradun News

बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी खबर: आज रविवार को भी खुले हैं बैंक, सोमवार से तीन दिन हड़ताल

Ad

Bank Strike | Public Sector Banks | Five Day Banking | Dehradun : बैंक ग्राहकों के लिए आज रविवार का दिन राहत देने वाला है। 28 सितंबर से 30 सितंबर तक प्रस्तावित तीन दिवसीय बैंक हड़ताल को देखते हुए आज 27 सितंबर रविवार को सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक सामान्य रूप से काम करेंगे। ऐसे में जिन लोगों के बैंक से जुड़े जरूरी काम बाकी हैं, वे आज उन्हें निपटा सकते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

दरअसल 28 सितंबर से बैंक कर्मचारियों की तीन दिन की प्रस्तावित हड़ताल शुरू होने जा रही है। इसी को देखते हुए सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों में रविवार को भी कामकाज जारी रखने की व्यवस्था की गई है।

आज ग्राहक बैंक शाखाओं में नकद जमा, नकद निकासी, पासबुक अपडेट और चेक से जुड़े जरूरी काम करा सकते हैं। हालांकि 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल के दौरान इन सेवाओं पर असर पड़ने की संभावना है।

वहीं निजी बैंकों पर इस हड़ताल का असर नहीं होगा। निजी बैंक सामान्य दिनों की तरह अपने निर्धारित समय पर काम करेंगे।

हड़ताल के दौरान इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और एटीएम जैसी डिजिटल सेवाएं सामान्य रूप से उपलब्ध रहने की उम्मीद है। हालांकि शाखाओं से होने वाले प्रत्यक्ष बैंकिंग काम प्रभावित हो सकते हैं।

क्या है बैंक कर्मचारियों की मांग?

बैंक कर्मचारी लंबे समय से फाइव डे वर्किंग की मांग कर रहे हैं। फिलहाल बैंक कर्मचारियों को महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को छुट्टी मिलती है। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस यानी UFBU की ओर से अन्य मांगों को लेकर भी आंदोलन किया जा रहा है।

इसी मांगों को लेकर 28 से 30 सितंबर तक तीन दिन की हड़ताल का ऐलान किया गया है। ऐसे में बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी काम पहले निपटा लेना बेहतर रहेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top