Election Talks

कालाढूंगी में युवाओं से बोले बंशीधर भगत, युवाओं का मोदी जी पर भरोसा दिलाएगा भाजपा को जीत

Ad

कालाढूंगी- विधानसभा चुनाव के लिए अंतिम हफ्ता चल रहा है। कालाढूंगी से भाजपा के प्रत्याशी बंशीधर भगत हैट्रिक जमाने की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने प्रचार के तहत हरिनगर हरिपुरनायक शक्ति केंद्र के सात बूथों की चुनावी बैठक का आयोजन कामलुवागांजा रोड के एक निजी बैंक्वेट हाल में आयोजित की गई। बैठक में पहुंचे लोगों ने बंशीधर भगत को बूथ पर मजबूती देने की बात कही।

ADVERTISEMENTS Ad

इस दौरान महाकाल स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने अध्यक्ष निर्मला दरम्वाल के नेतृत्व में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की जिनका पूर्व प्रधान माया तिवारी ने सभी का भारतीय जनता पार्टी में स्वागत किया ।संजीव कश्यप के नेतृत्व में भी दर्जनों युवाओ ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी को मजबूती प्रदान करने के लिए बंशीधर भगत ने सभी युवाओ का स्वागत किया ।

सभा में बंशीधर भगत ने कहा 21वी सदी को भारत की सदी बनाने का सपना लेकर चल रहे देश के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी को मजबूत करने के लिए उत्तराखंड विधानसभा में फिर से भाजपा का परचम फहराना है ।

सभा की अध्यक्षता शक्ति केंद्र संयोजक मनमोहन पांडे और संचालन स्थानीय पार्षद धीरज पांडे ने किया । इस दौरान क्षेत्र के विनोद मेहरा , रमेश जोशी ,रमेश पांडेय ,कैलाश पाठक ,नीमा पाटनी,मोहन सिंह किरौला ,यू डी पंत , अभिषेक पांडे , प्रमिला रत्नाकर ,पुष्पा नेगी, सुमन केसरवानी ,नेहा ,दीपा पांडे , कुंवर सिंह मेहरा ,रंजीत सिंह बिष्ट , धर्मी धर गौड़ ,हरीश पांडेय , धीरज पांडे, माया तिवारी , मनमोहन पांडे , गिरीश उपाध्याय , किशन उपाध्याय , कुंदन बिष्ट , राजू राठौर , शेर सिंह मेहरा ,अमर सिंह ऐरी ,मौजूद रहे ।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top