Sports News

बढ़ रहा है विवाद, ऋषभ ने कहा बेहना तो उर्वशी ने पलटकर कहा छोटू भैया

Ad

नई दिल्ली:भारत के स्टार क्रिकेटर ऋषभ पंत और अभिनेत्री उर्वशी रौतेला के बीच नोकझोक चल रही है। दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे है इसको लेकर भी खबरे सामने आई थी लेकिन बाद में सब शांत हो गया था। लेकिन कुछ वक्त पहले उर्वशी रौतेला ने पहले एक इंटरव्यू में कहा था कि वो शूटिंग के लिये वाराणसी गयी थी। इसके बाद वो दिल्ली आई थीं जहां उनका शो था। इसी दौरान मिस्टर आरपी मेरे से मिलने आए थे और वह लॉबी में मेरा इंतजार कर रहे थे। 10 घंटे की शूटिंग के बाद आने के बाद वो सो गई थी और फ़ोन भी नही देखा। उन्होंने फ़ोन देखा तो RP की 16-17 मिस कॉल देखी। तब मुझे बहुत बुरा लगा। फिर मैंने उनसे कहा कि जब आप मुंबई आओगे तब हम मिलेंगे और हम वहां मिले।’

ADVERTISEMENTS Ad

इस इंटरव्यू के बाद विवाद बढ़ गया। ऋषभ ने जवाब में इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी डाली लेकिन कुछ देर बाद डिलीट कर दी। लेकिन तभ तक लोगो ने स्क्रीन शार्ट ले लिया था। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो ऋषभ ने लिखा कि ‘कितनी हंसी की बात है कि कुछ लोग इंटरव्यू में झूठ बोलते हैं ताकी वह लोकप्रियता हासिल कर सके और हेडलाइन में आ जाए। यह कितनी खराब बात है कि कुछ लोग लोकप्रियता के भूखे हैं। भगवान उन्हें खुश रखे। मेरा पीछा छोड़ दो बहन, झूठ की भी हद होती है।’

इसके जवाब में उर्वशी रौतेला ने ट्वीट किया। उर्वशी ने अपने ताजा ट्वीट में लिखा ‘छोटू भैया को बैट बॉल खेलनी चाहिए। मैं कोई मुन्नी नहीं हूं जो बदनाम होऊं तेरे लिए यंग किड्डो डार्लिंग।’

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top