Uttarakhand News

अलविदा बप्पी दा…पवनदीप राजन के फैन थे बप्पी लहरी, एक बार गिफ्ट की थी सोने की चेन

Ad

नई दिल्ली: संगीत की दुनिया को चंद दिनों के अंतराल में दो बड़े झटके लगे हैं। भारत रत्न स्वर कोकिला लता मंगेश्कर के बाद बुधवार की सुबह गायक और म्यूजिक प्रोड्यूसर बप्पी लहरी का 69 की उम्र में निधन हो गया। बप्पी दा के नाम से प्रसिद्ध बप्पी लहरी को उनके एक खास शौक के लिए भी जाना जाता था। दरअसल बप्पी दा को सोने के जेवर पहनने का बहुत शौक था। एक बार इंडियन आइडल के सेट पर उन्होंने उत्तराखंड के लाल पवनदीप को गोल्ड चेन गिफ्ट की थी।

ADVERTISEMENTS Ad

दरअसल सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल 2020 के 12वें सीजन के एक एपिसोड में बप्पी लहरी सेट पर आए थे। बाद में इस शो के विजेता बने पवनदीप राजन तो तब बप्पी दा से खूब तारीफ मिली थी। उत्तराखंड के कंटेस्टेंट पवनदीप राजन के अंदाज से प्रभावित होकर उ्होंने अपनी सोने की चेन निकालकर तोहफे के रूप में पवनदीप को पहना दी थी। जिसके बाद सभी फैन्स ने बप्पी दा के इस रिएक्शन को खासा पसंद किया था।

उस एपिसोड में पवनदीप ने खुद इंस्ट्रूमेंटस बजाकर ‘किसी नजर को तेरा इंतजार आज भी है’ गाने पर अपनी शानदार प्रस्तुति दी थी। बप्पी दा की ये प्रस्तुति बप्पी का को बेहद पसंद आई। इस दौरान बप्पी दा ने पवनदीप से कहा था मैं आपकी परफॉर्मेंस देखकर बेहद खुश हूं। इतनी कम उम्र में आपने शानदार परफॉर्मेंस दी है। बप्पी दा ने कहा था कि मुझे लगता है कि एक सिंगर को कुछ इंस्ट्रूमेंट्स तो बजाने आने ही चाहिए।

इसके साथ ही बप्पी दा ने पवनदीप को अपने म्यूजिक रूम में आने का न्योता भी दिया था। उन्होंने कहा, मैं आपको अपने म्यूज़िक रूम (स्टूडियो) में जरूर बुलाऊंगा। बप्पी दा ने ‘परफॉर्मेंस ऑफ द वीक’ के ईनाम के साथ पवनदीप को एक सोने की चेन भी दी थी। बप्पी दा ने बुधवार सुबह मुंबई में अंतिम सांस ली। डॉक्टरों ने बताया कि वह ओएसए बीमारी से ग्रसित थे। उनका एक महीने से इलाज चल रहा था।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top