Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी: नैनीताल रोड स्थित शोरूम की पार्किंग में घुस गया बारहसिंघा,मची खलबली

हल्द्वानी: नैनीताल रोड स्थित शोरूम की पार्किंग में घुस गया बारहसिंघा,मची खलबली
Ad

हल्द्वानी: जंगलों से सटे इलाकों में जानवरों की आवाजाही फिर भी एक बार को आम बात हो गई है। तेंदुए के अलावा हाथियों का आना कई बार देखा गया है। मगर इस बार हल्द्वानी से अलग ही मामला सामने आया है। शहर के बीचों बीच स्थित तनिष्क शोरूम की पार्किंग में पहुंच गया है। हर कोई उसे देखते ही रह गया। सूचना से पुलिस और वन विभाग में भी हड़कंप मच गया।

ADVERTISEMENTS Ad

दरअसल बुधवार सुबह करीब साढ़े चार बजे एक बारहसिंघा जंगल से होता हुआ नैनीताल रोड पर आ पहुंचा। यहां उसने पार्क में घूमना शुरू कर दिया। सुबह करीब छह बजे किसी न वन विभाग को मौके की जानकारी देते हुए सूचित किया। लाजमी है कि एक बारहसिंघा के इस तरह शहर में घुस जाने से काफी खलबली सी मच गई।

बहरहाल वन विभाग को सूचना मिली तो रेंजर उमेश आर्य, छकाता व गौला रेंज की टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। इतनी देर में बारहसिंघा घूमते घूमते नैनीताल रोड पर स्थित तनिष्क ज्वैलरी शोरूम की पार्किंग में घुस गया। जानकारी के अनुसार वहां उसने एक फॉरेस्ट गार्ड पर हमला भी किया। हालांकि रेस्क्यू में टीम की हालत खस्ता हो गई मगर उसे बाद में पकड़ लिया गया।

नैनीताल रोड के बड़े शोरूम की पार्किंग में बारहसिंघा घुसने की सूचना पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। हर कोई नीचे जाकर बारहसिंघा को देखना चाहता था। हालांकि करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ज्वैलरी शोरूम की पार्किंग से उसे अपने कब्जे में किया गया। रेंजर उमेश आर्य ने बताया कि उसे ट्रेंकुलाइज कर जाल में डाल कर बाहर निकाला गया। जिसके बाद उसे बेलबाबा से सटे जंगल में वन्यजीवो के बीच छोड़ दिया गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top