Udham Singh Nagar News

उत्तराखंड:शादी में हुई ठगी,युवती की फोटो दिखाकर तलाकशुदा महिला से शादी करा दी

Ad

बाजपुर: शहर में कुछ दिन पहले शादी में हुई ठगी का मामला सामने आया था। फेसबुक के प्यार ने युवक को लाखों की चपत लगाई थी। ये भी सामने आया था कि महिला की पहले शादी हो चुकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इसी तरह का एक मामला सामने आया है। युवक को शादी से पहले जो युवती दिखाई थी उससे शादी करने के बजाए 25 साल बडी महिला से शादी करा दी। महिला का तलाक हो चुका है। लड़के पक्ष को शादी हो जाने के बाद इस ठगी के बारे में पता तला। उन्होंने इसका विरोध किया तो झूठे केस में फंसाने की धमकी मिल रही है। सोमवार को कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने एक महिला समेत छह लोगों पर केस दर्ज कर लिया।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के मुताबिक बाजपुर के ग्राम बरहैनी निवासी शेर मोहम्मद पुत्र गुच्छन ने पुलिस को दी है। उन्होंने बताया कि बिना किसी दान-दहेज के गरीब परिवार की बेटी बिजलीघर के पीछे दोराहा-बाजपुर निवासी सबीना पुत्री तालिब के साथ अपने बेटे इकबाल से निकाय तय किया था। निकाह का पूरा खर्च लड़के पक्ष ने उठाया। तालिब व उसके परिवार ने धोखा किया। सबीना की जगह अपनी तलाकशुदा बेटी मिशरा उर्फ शौकीन उर्फ नन्हीं के साथ इकबाल का निकाह करा दिया। महिला इकबाल से करीब 25 साल बड़ी है।

शादी के बाद घर की महिलाओं ने जब मुंह दिखाई की रस्म अदा की तो सच्चाई सामने आई। इसके बाद कई पंचायतें भी हुईं लेकिन समाधान नहीं निकल पाया है। शेर मोहम्मद ने कहा कि लडकी पक्ष ने उनके पुत्र को उठा लिया है और अपने घर में रखा है। इस मामले को लेकर उन्होंने पुलिस के उच्चधिकारियों से भी शिकायत की है लेकिन कोई हल नहीं निकला है। इसके बाद उन्होंने कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई। कोर्ट के आदेश पर नामजद तालिब, अख्तरी, शाहिद, आरिफ, दानिश, नासिर के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top