Sports News

आईपीएल से बाहर हुई CSK, बीसीसीआई ने धोनी को सौंपा बड़ा प्रोजेक्ट !

featured image credit google/social media
Ad

Indian Cricket Team’s Next Head Coach: Stephen Fleming CSK: MS Dhoni CSK:

ADVERTISEMENTS Ad

भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच की चयन प्रक्रिया के बीच धोनी फिर से चर्चाओं में हैं। IPL 2024 में RCB के हाथों मिली हार के बाद CSK इस टूर्नामेंट से बाहर हो गई है। इसी के साथ टीम के सभी सदस्य अपने घर लौट चुके हैं। टूर्नामेंट से बाहर हुई चेन्नई के पूर्व कप्तान धोनी को BCCI एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देना चाहती है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार भारतीय बोर्ड स्टीफन फ्लेमिंग को अगला हेड कोच बनाना चाहता है। इसके लिए BCCI धोनी से संपर्क करने का लगातार प्रयास कर रहा है। BCCI के इस प्लान के लिए धोनी बीसीसीआई और सीएसके मैनेजमेंट के बीच पुल बनने का काम कर सकते हैं। (MS Dhoni CSK)

धोनी के करीबी माने जाते हैं फ्लेमिंग

वर्तमान में भारतीय टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ के बाद स्टीफन फ्लेमिंग हेड कोच के लिए भारतीय क्रिकेट बोर्ड की पहली पसंद हैं। बता दें कि स्टीफन फ्लेमिंग न्यूजीलैंड के लिए 303 मैचों में कप्तानी कर चुके हैं। स्टीफेन फ्लेमिंग IPL की शुरुआत से ही CSK के लिए अहम् भूमिका निभा चुके हैं। 2008 में फ्लेमिंग ने CSK के लिए ओपनिंग बल्लेबाज के रूप में मैच खेले थे। इसके बाद 2009 से वो CSK के कोच की भूमिका निभाने लगे। धोनी और स्टीफन फ्लेमिंग IPL में हमेशा साथ देखे गए हैं। IPL से CSK को दो साल के लिए निलंबित कर दिया गया था। इस बीच फ्लेमिंग और धोनी राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स की टीम का हिस्सा थे। हालांकि IPL 2024 की शुरुआत में ही फ्लेमिंग ने अपने व्यस्थ शेड्यूल का जिक्र करते हुए BCCI को कई चीज़ें स्पष्ट कर दी थी। (Stephen Fleming India’s Next Head Coach?)

कई विदेशी क्रिकेट लीग की जिम्मेदारी

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फ्लेमिंग ने अभी ना नहीं किया है। हालांकि उन्होंने अनुबंधन की अवधि को लेकर अपनी चिंता जरूर व्यक्त की है। जिसे असामान्य नहीं माना जा रहा है। बताया गया है कि राहुल द्रविड़ भी इसको लेकर पहले अपनी आशंकाएं व्यक्त कर चुके थे लेकिन बाद में उन्हें मना लिया गया था। अगर यही किस्सा फ्लेमिंग के साथ भी होता है तो कोई अचम्बे की बात नहीं होगी। बता दें कि स्टीफन फ्लेमिंग IPL के अलावा चेन्नई सुपर किंग्स फ्रेंचाइजी की मेजर लीग क्रिकेट (यूएसए) में टेक्सास सुपर किंग्स और एसए20 (दक्षिण अफ्रीका) में जॉबर्ग सुपर किंग्स के इनचार्ज भी हैं। वह द हंड्रेड में साउदर्न ब्रेव के मुख्य कोच की जिम्मेदारी भी संभालते हैं। (Super Kings Franchise)

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top