Dehradun News

अगले तीन दिन संभलकर रहिए! मौसम वैज्ञानिकों ने कही ये बड़ी बात

Uttarakhand Weather Update
Ad

देहरादून: उत्तराखंड में इन दिनों मौसम शुष्क बना हुआ है। दिनभर चटख धूप खिलने से राहत तो मिल रही है…लेकिन सुबह और शाम की ठिठुरन ने ठंड की आहट देना शुरू कर दी है। खासकर पर्वतीय इलाकों में रात के समय पाला गिरने से सुबह के वक्त ठंडक और बढ़ गई है।

ADVERTISEMENTS Ad

मौसम विभाग के अनुसार, आज से प्रदेश के कुछ हिस्सों में मौसम का मिजाज बदल सकता है। पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल छाने और कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना जताई गई है, जिससे तापमान में गिरावट आ सकती है। हालांकि मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क ही रहने का अनुमान है।

बुधवार को देहरादून और आसपास के इलाकों में दिनभर धूप खिली रही। दोपहर बाद कुछ जगहों पर हल्के बादल और हल्की हवाएं भी महसूस की गईं…लेकिन बारिश नहीं हुई। मौसम विभाग की मानें तो दून का अधिकतम और न्यूनतम तापमान फिलहाल सामान्य से कुछ ऊपर बना हुआ है, जबकि पर्वतीय जिलों में भी तापमान सामान्य या उससे अधिक दर्ज किया जा रहा है।

हालांकि रात के समय पाला गिरने से तापमान में धीरे-धीरे गिरावट आने लगी है। ऐसे में आने वाले दिनों में ठंड का असर और तेज हो सकता है।

मौसम विभाग ने विशेष रूप से ऊंचाई वाले इलाकों में रहने वालों को सतर्क रहने की सलाह दी है….क्योंकि ठंड के साथ-साथ मौसम में बदलाव भी अचानक हो सकता है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top