Dehradun News

कल संभलकर रहें! उत्तराखंड के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट

Ad

Weather Alert | Heavy Rain | Uttarakhand : उत्तराखंड में अगले कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज बदला रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के अनुसार 10 अगस्त तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश होने की संभावना है। लोगों से सतर्क रहने और मौसम विभाग की सलाह का पालन करने की अपील की गई है।

5 अगस्त के लिए देहरादून और बागेश्वर जिले में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में कुछ स्थानों पर तेज से बहुत तेज बारिश होने की संभावना है।

इसके अलावा टिहरी, पौड़ी, चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़ और ऊधम सिंह नगर जिलों में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

6 अगस्त को देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी, बागेश्वर और पौड़ी में भारी बारिश के आसार हैं। वहीं अन्य पहाड़ी जिलों में भी कई स्थानों पर तेज बारिश हो सकती है। हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है।

7 अगस्त को देहरादून, टिहरी और बागेश्वर में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। 8 अगस्त को रुद्रप्रयाग, टिहरी और बागेश्वर में भी भारी बारिश हो सकती है। राज्य के अन्य इलाकों में भी रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार 9 और 10 अगस्त को भी प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग ने लोगों को विशेष सतर्क रहने की सलाह दी है। पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन, चट्टान गिरने और सड़कें बंद होने का खतरा बना रह सकता है। तेज बारिश के दौरान बिजली गिरने की भी आशंका है। ऐसे में अनावश्यक यात्रा से बचने और मौसम की ताजा जानकारी पर नजर रखने की सलाह दी गई है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
To Top