Nainital-Haldwani News

बेला तोलिया को ताकत देने पहुंचे भाजपाई, इन क्षेत्रों में किया जनसंपर्क

Ad

HaldwanI News: 21, रामडी-आनसिंह (पनियाली) से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की अधिकृत प्रत्याशी बेला तोलिया ने आज कठघरिया से एक विशाल जनसंपर्क अभियान चलाया। इस जनसंपर्क में सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनता ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिसने बेला तोलिया की जीत को सुनिश्चित करने का संदेश दिया।

ADVERTISEMENTS Ad

जनसम्पर्क का आयोजन कठघरिया से शुरू होकर रामडी-आनसिंह पनियाली के पीपलपोखरा , भरतपुर ,लामाचौड़ समेत विभिन्न हिस्सों तक हुआ, जिसमें भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने नारेबाजी और उत्साह के साथ अपनी उपस्थिति दर्ज की।

गौरतलब है बेला तोलिया ने 2019 में पनियाली से जिला पंचायत सदस्य का चुनाव निर्विरोध जीता था और उन्हें नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए भी पार्टी का उम्मीदवार बनाया गया था। उनकी यह पृष्ठभूमि और जनता के बीच उनकी लोकप्रियता उन्हें इस बार भी मजबूत दावेदार बनाती है। जुलूस में उमड़ी भीड़ और जनता का उत्साह इस बात का संकेत है कि क्षेत्र में भाजपा का आधार मजबूत है।

आज के इस इस विशाल जनसंपर्क अभियान ने न केवल बेला तोलिया के पक्ष में माहौल बनाया है, बल्कि यह भी दर्शाया है कि रामडी-आनसिंह पनियाली क्षेत्र में भाजपा का प्रभाव और समर्थन लगातार बढ़ रहा है। जैसे-जैसे मतदान की तारीख नजदीक आ रही है, क्षेत्र में चुनावी उत्साह अपने चरम पर है।

रामडी आनसिंह क्षेत्र में भाजपा ने अपने प्रचार अभियान को इस विशाल जनसंपर्क अभियान से तेजी प्रदान की है । बेला तोलिया ने मतदाताओं से अपील की कि वे अपने मताधिकार का उपयोग करें और “कुल्हाड़ी” चुनाव चिन्ह पर वोट देकर क्षेत्र के विकास में भागीदार बनें।

जनसम्पर्क अभियान के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट , जिला महामंत्री नवीन भट्ट ,प्रदेश प्रवक्ता विकास भगत ,पूर्व मेयर जोगेंद्र रौतेला , भाजपा वरिष्ठ नेता मदन फर्त्याल , प्रदेश मीडिया सह प्रभारी चंदन बिष्ट , सुरेश तिवारी , चंपा नेगी ,आभा गोस्वामी , चंदन टनवाल, गणेश जोशी , प्रताप रैकवाल, पंकज अधिकारी , शुभांशु पांडे , मोहन सिंह बिष्ट, समेत भारी संख्या में स्थानीय जनता मौजूद रही ।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top