Entertainment

भाभी जी के घर में लगी आग,जलकर खाक हो गया कीमती सामान

Ad

नई दिल्लीः भाभी जी घर पर है शो आज हर घर में अपनी एक पहचान बना चुका है। यही कारण हैकि शो के किरदार किसी पहचान के मोहताज नहीं है। तो वहीं अनिता भाभी को शो ने एक नई पहचान दी। अनिता भाभी का रियल नेम शायद ही आपको पता हो , अनिता भाभी का रियल नेम सौम्या टंडन है। आपके बता दें कि हाल ही में भाभी जी ने बेटे को जन्म दिया है। उन्होंने एक फैन की सलाह पर अपने बेटे का नाम ‘मिरान’ रखा। प्रेग्नेंसी के चलते सौम्या ने काफी समय से शो से ब्रेक लिया हुआ है।

ADVERTISEMENTS Ad

शहीद की पत्नी निकिता की जुबानी, उनकी अमर प्रेम कहानी, काफी कुछ सीखा उनसे…

उत्तराखंड में मौसम विभाग का रेड अलर्ड , यहां हो सकती है बर्फबारी

सौम्या टंडन को शो ‘भाबीजी घर पर हैं’ से खूब शोहरत हासिल हुई है। इसके अलावा वे फिल्म ‘जब वी मेट’ में नज़र आ चुकी हैं। दरअसल अनिता भाभी के फैन्स को तब झटका लगा जब सौम्या टंडन ने अपने पोस्ट में घर में आग लगने की खबर जाहिर करी। इस आग में सौम्या को ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है। सभी घरवाले ठीक हैं, लेकिन सौम्या टंडन को मामूली जख्म आए हैं।

सौम्या ने पोस्ट में लिखा, ‘मेरे घर में आग लग गई। इस हादसे से तीन चीजें सीखने को मिली। पहली ये कि बेड के पास कभी भी मच्‍छर मारने वाले कॉयल जलाकर नहीं सोना चाहिए। जब लिक्विड खत्म हो जाए तो उसे स्विच में लगाकर न रखे। दूसरा ध्यान रखें कि कभी भी प्लग का कनेक्शन लूज नहीं होना चाहिए। और तीसरी ये कि आग बुझाने वाले उपकरणों का यूज करना चाहिए । उन्‍हें खरीदकर रखना चाहिए और चलाना भी सीखें ।

सौम्या टंडन ने दिसंबर, 2016 में बैंकर ब्वॉयफ्रेंड सौरभ देवेंद्र सिंह से चोरी-छुपे शादी की थी। शादी से पहले दोनों ने एक-दूसरे को 10 साल तक डेट किया था।’भाभी जी घर पर हैं’ शो में गोरी मेम के कैरेक्टर को लोगों ने काफी पसंद किया है। आपको बता दें कि इस किरदार को निभाने के लिए सौम्या हर दिन की शूटिंग का करीब 55,000 रुपए चार्ज करती हैं।

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top