Uttarakhand News

ब्रेकिंग: भगत सिंह कोश्यारी ने दिया राज्यपाल पद से इस्तीफा

Ad


देहरादून: इस वक्त की सबसे बड़ी खबर यह है कि उत्तराखंड राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी ने महाराष्ट्र के राज्यपाल पद से इस्तीफा दे दिया है। भगत सिंह कोश्यारी के इस्तीफे के बाद रमेश बैस को महाराष्ट्र का नया राज्यपाल बनाया गया है। आपको बता दें कि कई दिनों से यह कयास लगाए जा रहे थे कि भगत सिंह कोश्यारी राज्यपाल पद से इस्तीफा दे सकते हैं और अब उन्होंने इस्तीफा देकर उन कयासों को हकीकत में तब्दील भी कर दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad

गौरतलब है कि भगत सिंह कोश्यारी उत्तराखंड की राजनीति में बड़े जाने-माने रेट नेता रहे हैं। वो उत्तराखंड के मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं। उन्हें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पर राजनीतिक गुरु भी माना जाता है। कहा जाता है कि पुष्कर सिंह धामी के खटीमा विधानसभा सीट से चुनाव हारने के बाद भी दोबारा मुख्यमंत्री बनने मैं भगत सिंह कोश्यारी का भी बड़ा समर्थन रहा है। देखना दिलचस्प होगा कि भगत सिंह कोशियारी का राज्यपाल पद से इस्तीफा देना उत्तराखंड को राजनीतिक तस्वीर को भी कुछ तरीकों से बदलता है या नहीं।

बता दें कि झारखंड के गवर्नर रमेश बैस को महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। इनके अलावा 13 राज्यों के राज्यपाल भी बदले गए हैं। लिस्ट के अनुसार लेफ्टिनेंट जनरल कैवल्य त्रिविक्रम परनाइक को अरुणाचल प्रदेश का राज्यपाल, लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को सिक्किम का राज्यपाल, सीपी राधाकृष्णन को झारखंड का राज्यपाल, गुलाब चंद कटारिया को असम का राज्यपाल और शिव प्रताप शुक्ला को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top