Uttarakhand News

IPL में बनाई ड्रीम टीम,अल्मोड़ा के भगत सिंह को my11circle ने बनाया करोड़पति

Ad

उत्तराखंड में आईपीएल में टीम बनाकर कई लोग लाखों रुपए कमा रहे हैं। इस बारे में लगातार सोशल मीडिया व अन्य प्लैटफॉर्म पर खबरे मिल रही है। उत्तराखंड में तो पुलिस का जवान भी आईपीएल में टीम 11 बनाकर 5 लाख रुपए जीत चुके हैं। यह आईपीएल उत्तराखंड में कई युवाओं की जिंदगी बदल चुका है। कुछ तो ऐसे लोग हैं जिनका काम कोरोना वायरस के चलते लागू हुए लॉकडाउन के बंद हो गया था। वो रोजगार के लिए परेशान थे लेकिन क्रिकेट के शौक और ज्ञान ने उनके दिन बदल दिए। अब वह जीते हुए रुपए से कोई भी काम शुरू कर सकते हैं। आईपीएल के शुरू होने के बाद से दो युवा उत्तराखंड में कोरड़पति बन चुके हैं। बता दें कि इससे पहले भी चमोली जिले के दर्शन और बागेश्वर के वीरेंद्र एक-एक करोड़ का इनाम जीत चुके हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में अहम फैसला: बेटियों का भी होगा पिता की संपत्ति पर हक !

यह भी पढ़ें: ISRO द्वारा हुई जांच, सेंसर्स बदलेंगे नैनीझील की तस्वीर, Welldone डीएम बंसल

रविवार को my11circle ने उत्तराखंड के अल्मोड़ा जनपद के देघाट के रहने वाले 24 वर्षीय भगत सिंह की जिंदगी बदल दी है। वह my11circle पर एक करोड़ रूपए जीत चुके हैं। रविवार को आईपीएल में हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेले गए मैच खेला गया था। इस मैच में केकेआर ने सुपर ओवर में जीत दर्ज की। भगत सिंह ने इस मैच में अपनी ड्रीम 11 टीम बनाई और 311 पॉइंट हासिल कर भगत सिंह ने 10000000 रुपए अपने नाम किए।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड:16 साल की नाबालिग छात्रा प्रेम प्रसंग के चलते खत्म की जीवनलीला

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में अब सरकारी कर्मियों का अब नहीं कटेगा एक दिन का वेतन, जारी हुआ आदेश

मैच खत्म होने के बाद भगत सिंह के पास मैसेज आया कि वह एक करोड़ रुपए जीत चुके हैं। अपनी जीत के बाद वह काफी खुश हैं। इस साल युवाओं में मैच को लेकर काफी क्रेज देखने को मिल रहा है। वह विभिन्न वेबसाइट में अपनी ड्रीम टीम बना रहे हैं और रुपए जीत रहे हैं।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड: जानलेवा कुट्टू का आटा, सेवन करने वाले 115 हॉस्पिटल में भर्ती

यह भी पढ़ें: बुजुर्गों की सुरक्षा के लिए उत्तराखंड पुलिस आगे आई, DIG जोशी की शानदार पहल

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top