Nainital-Haldwani News

बनभूलपुरा रेलवेभूमि मामले में नया अपडेट, नए साल के दिन हजारों लोगों को झटका

Ad

हल्द्वानी: साल के पहले ही दिन रेलवे ने बनभूलपुरा के हजारों लोगों को टेंशन दे दिया है। बनभुलपुरा से अवैध निर्माण हटाने को लेकर रेलवे ने रविवार को नोटिस जारी कर दिया है। पूर्वोत्तर रेलवे ने नोटिस में सात दिन के अंदर जगह खाली करने को कहा है और ऐसा नहीं करने पर जबरदस्ती अतिक्रमण हटाएगा। अतिक्रमण हटाने में जो भी खर्चा आएगा वो कब्जेदारों से वसूला जाएगा। बता दें कि हाईकोर्ट के आदेश के बाद बनभूलपुरा से अवैध निर्माण हटाने को तैयारी शुरू हो गई है।

ADVERTISEMENTS Ad

इससे पहले शुक्रवार दोपहर रेलवे की टीम ने पुलिस-प्रशासन की मौजूदगी में बनभूलपुरा में अतिक्रमण क्षेत्र की ड्रोन मैपिंग की गई। सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने बताया कि दो घंटे तक ड्रोन से काम किया गया, जिसके बाद रेलवे ने अपनी भूमि से जुड़े सभी हिस्सों की मैपिंग पूरी कर ली। ड्रोन के माध्यम से भवनों की पूरी फोटो और वीडियोग्राफी भी हो चुकी है। बनभूलपुरा क्षेत्र से रेलवे की करीब 78 एकड़ जमीन से अतिक्रमण हटाया जाना है। अतिक्रमण की जद में करीब 4365 घर आ रहे हैं। कोर्ट के आदेश के बाद प्रशासन व रेलवे ने कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस भी हरकत में आ गई है और शांति व्यवस्था बरकरार रखने के लिए पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top