Nainital-Haldwani News

भवाली-नैनीताल मार्ग को खोलने के लिए दोनों तरफ से काम होगा, कुमाऊं कमिश्नर ने किया दौरा

Ad

हल्द्वानी: कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत एवं डीआईजी कुमाऊं नीलेश आनन्द भरणे ने भवाली-नैनीताल राज्यमार्ग का निरीक्षण किया। बीते शुक्रवार को पाइनस के पास वन विभाग के व्यू प्वाइंट में भूस्खलन होने से भवाली एवं नैनीताल से आने जाने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मंडलायुक्त एवं डीआईजी ने संयुक्त रूप से भूस्खलन क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण कर संबंधित अधिकारी से विस्तृत रूप से कार्यों की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

ADVERTISEMENTS Ad

निरीक्षण के दौरान उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता दीपक गुप्ता को निर्देश दिए कि कार्यों में तेजी से गति लाये, जिसके लिए नैनीताल एवं भवाली सडक के दोनों तरफ से पोकलैंड मशीन लगाएं एवं जल्द से जल्द छोटे फोर व्हीलर वाहनों की आवाजाही के लिए व्यवस्था सुनिश्चित करें व कार्यक्षेत्र में आर्टिफिशियल लाइट की भी व्यवस्था करना सुनिश्चित करें ताकि देर रात्रि एव बरसात रूकने पर भी कार्य किया जा सके। साथ ही लगातार कार्यों की मानिटरिंग भी करना सुनिश्चित करें। व जनपद के अन्य क्षेत्रों की भी सभी सड़कें वर्षा काल में खुली रहे इसके लिए अपने अधीनस्थों को निर्देशित करना सुनिश्चित करें। निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी राहुल शाह,तहसीलदार नवाजिश खलिद,एई केएस बसेड़ा,जेई मीनु आदि उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top