Regional News

भवाली:अतिक्रमण को लेकर पालिका और व्यापारी आमने-सामने

Ad

 

भवाली: रिपोर्ट नीरज जोशी/ दीपक आर्या-नगरों में जहाँ अतिक्रमण को लेकर हमेशा  माहौल गर्म  ही रहता है। वैसे ही हाल भवाली जैसे छोटे शहर का भी हो गया है। कुछ वक्त से अतिक्रमण को काफी बबाल हो रहा है।  नगर पालिका भवाली द्वारा सोमवार को एक अवैध अतिक्रमण को तोड़ा गया। अतिक्रमण हटाने के दौरान खुद नगर पालिका ईओ ईश्वर सिंह रावत मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad

https://www.facebook.com/onlinehaldwanilive/videos/1759795564325744/

 

भवाली भोटिया मार्केट से कुछ समय पहले पालिका द्वारा कोर्ट के कहने पर अतिक्रमण को हटाया गया था। उस समय व्यपारियों ने उच्च न्यायालय और सर्वोच्च न्यायालय से इस विषय पर स्टे हासिल कर लिया था। लेकिन बीती रात एक व्यापारी ने अपनी उसी जगह फड़ ठोक दिय और पालिका को खबर तक नहीं लगी। सुबह जब पालिका को इस बात का पता लगा तो मौके पर पहुंच कर पालिकाकर्मियों ने इसे हटा दिया। इससे बाजार का माहौल गर्मा गया।इसके बाद नगर पालिका ईओ ईश्वर सिंह रावत ने बताया कि पूर्व में कोर्ट के आदेश से भवाली के अंदर जितने भी अतिक्रमण है उन्हें चिन्हित कर लिया गया था। और फिर हटाने की कार्यवाही की गयी। उन्होंने बताया कि रविवार रात किसी व्यक्ति द्वारा ख़ाली जगह में फड़ लगा दिया गया था। जिसकी सूचना मिलने पर आज एक्शन लिया गया। उन्होंने कहा कि अब देखना यह है कि कोर्ट का क्या फैसला आएगा उसकी के बाद पालिका द्वारा कुछ फैसला लिया जा सकता है।

https://www.facebook.com/onlinehaldwanilive/videos/1759792860992681/

वही व्यापार मंडल अध्यक्ष नरेश पाण्डे ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट से फड़ो के लिए स्टे मिला है। उन्होंने पालिका ईओ पर आरोप लगाते हु कहा कि बिना कागजों को देखे ही फड़ उखाड़ा गया हैं। उन्होंने कहा गरीब आदमी का फड़ इस तरह से तोड़ा गया है। ऐसे कई अतिक्रमण नगर पालिका के अंदर है जो पालिका को नहीं दिख रहे है। जो बड़े लोगो के कब्जे में है उनका कहना था अगर फड़ टूटने है तो सब अतिक्रमण वाले फड़ टूटे एक फड़ तोड़कर पालिका किसी गरीब आदमी का रोजगार नहीं छीन सकती।

https://www.facebook.com/onlinehaldwanilive/videos/1759802494325051/

 

ADVERTISEMENTS Ad
To Top