Nainital-Haldwani News

भीमताल बना भारत का पहला शहर, पर्यटक ले सकेंगे वाटर साइक्लिंग का मज़ा

Ad

Bhimtal water cycling:- उत्तराखंड राज्य अपने प्राकृतिक सौंदर्य के लिए जाना जाता है। यही कारण है कि इस राज्य में पर्यटन की गतिविधियां तेजी से बढ़ती नजर आ रही हैं। राज्य और केंद्र सरकार दोनों उत्तराखंड को टूरिज्म हब बनाने के लिए कई प्रयास भी कर रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

झीलों की नगरी कहे जाने वाले नैनीताल में हर वर्ष रिकॉर्ड टूरिस्ट दर्ज़ होते हैं। इस कारण नैनीताल के आस पास की जगहें भी अब काफी तेजी से पर्यटन के क्षेत्र में विकास करने लगी है। उत्तराखंड के जिले नैनीताल में आने वाला भीमताल भी अपनी खूबसूरती के लिए काफी प्रसिद्ध है। पैराग्लाइडिंग और कयाकिंग जैसी एडवेंचर एक्टिविटी के लिए भी भीमताल काफी जाना जाता है।

भीमताल की प्रसिद्धि को देखते हुए यहां होने वाली पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से झील में एक नया वाटर स्पोर्ट शुरू किया गया है। यहां आने वाले पर्यटकों को एक नया एक्सपीरियंस देने के लिए पर्यटन विभाग ने भीमताल झील में वॉटर साइकिलिंग की शुरूआत की है। इससे यहां आने वाले सैलानियों को एक बेहतरीन अनुभव तो मिलेगा ही, साथ ही इससे भीमताल में पर्यटन को बढ़ावा और स्थानीय लोगों को रोजगार भी मिलेगा।

दरअसल अमेरिका से लाई गई इस साइकिल नुमा हाइड्रो फिलर की खासियत है कि यह पानी में तैर सकती है और इसे चलाने के लिए पैडल का इस्तेमाल किया जाता है। ट्रायल करने वाली कंपनी एनकेडी ग्लोबल एरा मैक्स लिमिटेड देहरादून के डायरेक्टर अमित कुमार ने बताया बताया कि भारत की किसी भी झील में संचालित होने वाली यह पहली ऐसी वाटर एक्टिविटी है। इस से पहले ये अनुभव केवल विदेशों में ही देखने को मिलता था, इसलिए यह एक्टिविटी अपने आप में एक नई पहल बन गई है।

अमित ने बताया कि उन्होंने मालदीव में यह एक्टिविटी देखी थी और उसे भारत में शुरू करने का प्रयास किया, जिसे ‘फिट इंडिया, एडवेंचर इंडिया’.का नाम दिया गया है। वर्तमान में भीमताल झील में चार प्रकार के वॉटर साइकिल उपलब्ध हैं, जिनमें सिंगल सीटर और डबल सीटर शामिल हैं। ये साइकिलें अमेरिका, ताइवान जैसे अन्य देशों से यहां आई हैं और उनकी कीमत 7.5 लाख रुपये से 11 लाख रुपये तक की बताई जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top