Nainital-Haldwani News

सूख गई भीमताल की झील, होटल बुकिंग कैंसल, कारोबारी परेशान

Ad

Bhimtal news: उत्तराखंड के भीमताल की सुंदरता का आज हर कोई दिवाना है। यहां की सुंदरता पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। भीमताल की हसीन पहाड़ियों और यहां की मनमोहन झ़ील को देखने के लिए आए दिन यहां हजारों की संख्या में पर्यटक आते हैं। लेकिन इस साल भीमताल झील का जलस्तर लगातार घटता जा रहा है। गिरते जलस्तर को देखकर यहां के लोगों और पर्यटन कारोबारियों को चिंता में डाल दिया है। वहीं भीमताल झील कि सुंदरता का लुफ्त उठाने आए पर्यटक भी झील को इस तरह देख कर काफी मायूस हो रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

पर्यटक हो रहे हैं मायूस

भीमताल झील के लगातार गिरते जलस्तर ने पर्यटन कारोबारियों को चिंता में डाल दिया है। यहां आने वाले और झील की सुंदरता का लुफ्त उठाने वाले पर्यटक भी झील में कम पानी देखकर काफी मायूस हो रहे हैं। कम पानी होने की वजह से झील में जमा सिल्ट दिखने लगी है। वहीं बात करें सातताल और नौकुचियाता झील की तो बीते सालों की तुलना इस साल इन झीलों के जलस्तर में भी काफी कमी देखी जा रही है।

पर्यटन सीजन के प्रभावित होने की आशंका

उत्तराखंड में पड़ रही भीषण गर्मी के चलते यहां के सुंदर पहाड़ और झीलों का पानी सुखने लगा है। जहां एक और गर्मी के चलते लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है वहीं उत्तराखंड में गर्मी बढ़ने के कारण यहां के पर्यटन पर भी इसका असर पढ़ने वाला है। डांठ के स्थानीय पर्यटन कारोबारी पंकज उप्रेती, कौशल पांडे, गौतम मटियाली का कहना है कि इस बार जलस्तर कम होने से पर्यटन सीजन के प्रभावित होने की आशंका है। बारिश ना होने की वजह से झील का जलस्तर कम हो रहा हैं जिसके चलते यहां के नाव संचालकों का रोजगार भी प्रभावित हो रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top