Nainital-Haldwani News

भीमताल हत्याकांड: पत्नी ने दोस्त के साथ मिलकर की पति अवतार की हत्या, जुर्म कबूला

Ad



हल्द्वानी: भीमताल-हल्द्वानी हाईवे ( सलड़ी) हत्याकांड से पुलिस ने पर्दा उठा दिया है। कार में बरामद हुआ कंकाल अवतार सिंह का था। उसकी पत्नी नीलम ने दोस्त मनीष और उसके साथी के साथ मिलकर अवतार की हत्या की। पुलिस ने नीलम और मनीष मिश्रा समेत एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। मंगलवार को पुलिस ने तीनों से पूछताछ की और आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल लिया। फिलहाल पुलिस हत्या का कारण पता लगाने की कोशिश कर रही है।

ADVERTISEMENTS Ad

अवतार की हत्या की पूरी प्लानिग पहले से आरोपियों ने की थी। रुद्रपुर से निकलने और हल्द्वानी पहुंचने में उन्हें 2 घंटे का वक्त लगा। इसी दौरान जंगल में आरोपियों ने अवतार की हत्या की। फिर अवतार की बॉडी को ड्राइवर के बगल में रखा और हल्द्वानी में कार घूमाई। नीलम फिर रुद्रपुर को निकल गई और कार मनीष के हवाले कर दी। दिन ढलने के बाद आरोपी कार सलड़ी ले गए और वहां उसे आग लगा दी।

आरोपियों ने जिस जगह पर कार को आग लगाई, वहां से भीमताल और काठगोदाम बराबरी पर हैं। इसके अलावा फायरब्रेड स्टेशन की दूरी का भी उन्हें अंदाजा था कि घटना स्थल तक पहुंचने तक पुलिस को वक्त लगेगा। पुलिस को गुमराह करने के लिए उन्होंने कार की हल्द्वानी में लोकेशन भी बदली, खासकर उस स्थान पर जहां सीसीटीवी कैमरा नहीं था।

बता दें कि 16 मई को भीमताल-हल्द्वानी हाईवे में एक कार जल थी। इस कार में एक कंकाल मिला था। पोस्टमार्टम के बाद सामने आया कि कंकाल पुरुष का था। इसके बाद अवतार के पिता और भाई ने भीमताल थाने में नीलम और मनीष के खिलाफ केस दर्ज कराया। कंकाल अवतार सिंह का था यह पता लगाने के लिए पुलिस ने डीएनए टेस्ट करवाया।  अब ये साफ हो गया है कि अवतार की हत्या पत्नी, मनीष और उसके दोस्त ने की। पुलिस अब मनीष और नीलम के कॉल डिटेल भी खंगाल रही है ताकि हत्याकांड का कारण और पूरी सच्चाई सामने आ पाए। अवतार सिंह मेन पावर सप्लाई का काम करते थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top