Election Talks

भीमताल से लगातार दूसरी बार विधायक बने राम सिंह कैड़ा

Ad

भीमताल (03.30 PM)

ADVERTISEMENTS Ad

भीमताल विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी और मौजूदा विधायक राम सिंह कैड़ा ने 25141 मत हासिल कर अपनी जीत निश्चित कर ली है। 11 राउंड की गिनती के बाद दान सिंह भंडारी को 15337 तो वहीं लाखन सिंह नेगी को 12411 वोट मिले हैं।

भीमताल (12.30 AM)

भीमताल विधानसभा सीट पर भी इस बार चुनावी घमासान होने की उम्मीद जताई जा रही थी। मतगणना की तीसरे राउंड के बाद भी पूर्व अनुमान के मुताबिक नतीजे आ रहे हैं। भीमताल में तीन राउंड की गिनती खत्म हो चुकी है। जिसके बाद सबसे ज्यादा बढ़त भाजपा के राम सिंह कैड़ा के पास है। राम सिंह कैड़ा को 6888 वोट मिल चुके हैं दूसरे नंबर पर 4696 वोटों के साथ दान सिंह भंडारी और तीसरे नंबर पर 2186 वोटों के साथ लाखन सिंह नेगी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top