Nainital-Haldwani News

अच्छी खबर, भीमताल के 14 गांवों में सुनाई देगी मोबाइल की घंटी… सिर दर्द नहीं करेगा नेटवर्क

Ad

हल्द्वानी: अगर सब कुछ सही रहा था तो भीमताल विधानसभा क्षेत्र के ओखलकांडा ब्लॉक के डालकन्या, अधोड़ा, डुंगरी, अमजड़, मिड़ार, सुवाकोट, पोखरी, ल्वाड डोबा, गौनियारो, हरीशताल, ककोड़, कौंता, पटरानी, लुगड़, चमोलीगाजा, अमदो आदि गांवों में फोन की घंटी सुनाई देगी। इन दूरस्थ क्षेत्रों में जल्द ही बीएसएनएल के 14 मोबाइल टावर लगने जा रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा ने कबा कि मोबाइल टावर लगने से भीमताल के ग्रामीणों को संचार सेवा मिल जाएगी। ओखलकांडा ब्लाक के गांवों के लिए नए मोबाइल टावर स्वीकृत हैं। इसके लिए विधायक ने सांसद भगत सिंह कोश्यारी का धन्यवाद भी किया। उन्होंने कहा कि पूर्व में तत्कालीन मुख्यमंत्री सांसद भगत सिंह कोश्यारी के सहयोग से गौनियारों, ल्वाड़ डोबा व पतलोट सहित कई गांवों के लिए बीएसएनएल के मोबाइल टावर लगाए गए थे। अब इस कार्य को गति दी जा रही है। उन्होंने कहा कि मोबाइल टावर लगने से ग्रामीणों के संचार के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा।

वहीं पतलोट व गौनियारो क्षेत्र में मोबाइल नेटवर्क की परेशानी के चलते ग्रामीण आवास विकास स्थित बीएसएनएल महाप्रबंधक कार्यालय पहुंच गए। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि मोबाइल टावर लगाने का काम शुरू होने जा रहा है। इससे दो दर्जन से अधिक गांवों के लोगों की समस्या का समाधान हो जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top